फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurpreet maluka and IAS Parampal Kaur join BJP today

Punjab: भाजपा में शामिल हुए अकाली नेता सिकंदर मलूका के बेटा-बहू, बठिंडा से चुनाव लड़ सकती हैं परमपाल कौर

Thu, 11 Apr 2024 02:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 02:27 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार भाजपा की तरफ से बठिंडा सीट पर परमपाल कौर मलूका को चुनाव मैदान में उतारा जाना तय हो चुका है। परमपाल कौर ने फोन पर ही अपने सहयोगियों को सहायता करने के लिए कहते हुए चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Gurpreet maluka and IAS Parampal Kaur join BJP today
गुरप्रीत सिंह मलूका भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह और उनकी बहू आईएएस परमपाल कौर आज भाजपा में शामिल हो गए। परमपाल कौर के बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन

मान बोले-परमपाल कौर का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं 
आईएएस परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट किया। सीएम ने लिखा- आईएएस अधिकारी के रूप में परमपाल कौर का इस्तीफा पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया... बीबा जी को आईएएस बनने की इतनी जल्दी थी... कृपया समझें कि इस्तीफा कैसे देना है... वरना जिंदगी भर की कमाई खतरे में पड़ सकती है।



मलूका परिवार के जाने से शिअद को बड़ा नुकसान 
लोकसभा चुनाव में बठिंडा सीट शिअद, आप, कांग्रेस के अलावा भाजपा के लिए भी अब नाक का सवाल बन चुकी है। शिअद की तरफ से अभी तक हरसिमरत कौर बादल का नाम चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि सुखबीर बादल एवं बिक्रम मजीठिया नहीं चाहते कि इस बार बठिंडा सीट से हरसिमरत कौर को चुनाव मैदान में उतारा जाए, लेकिन हरसिमरत खुद बठिंडा सीट से ही चुनाव लड़ने पर अड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed