फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gurpreet ghuggi, aap leader ghuggi, comedial ghuggi, punjab aap, akali dal, punjab

अकालियों पर बरसे घुग्गी, सुनाई खरी-खरी, कमाई का हिसाब मांगा

Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Thu, 14 Apr 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
gurpreet ghuggi, aap leader ghuggi, comedial ghuggi, punjab aap, akali dal, punjab
आप नेता व कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के नेता एवं हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी अकालियों पर जमकर बरसे और एक बड़ी चुनौती दे डाली। उन्होंने अकाली दल के उन नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि जो उनकी कमाई को नाजायज ढंग से कमाई गई दौलत कहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा गलत साबित करने वालों पर वह अपनी सारी कमाई दे देंगे। घुग्गी गांव जलवाहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। घुग्गी ने कहा कि विरोधी उन पर आरोप लगाते हैं, कि उन्होंने मैक डी होटल कहां से बनाया। घुग्गी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में छोटी छोटी नौकरियां तक कीं। समोसे बेचे। दूरदर्शन पर दिहाड़ी तक की। अब तक करीब 50 फिल्मों में काम किया। उनके पास एक एक पैसे का हिसाब है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर विरोधी दल का कोई भी नेता उनकी कमाई को गैर कानूनी सिद्ध कर दे, तो वह अपना पूरा कारोबार उस व्यक्ति के नाम कर देंगे। विरोधी दल के नेता बताएं, कि उन्होंने कुछ समय में इतनी दौलत कहां से कमाई। उन्होंने कहा आम आदमी की सरकार आने के बाद पंजाब में उसी तरह की कानून व्यवस्था लाएंगे, जैसी चंडीगढ़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सख्त ट्रैफिक रूल को एक उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की तरह की पंजाब के हर छोटे बड़े शहर में ट्रैफिक नियम लागू होंगे। इस दौरान हास्य कलाकार गुरचेत चित्रकार की ओर तैयार किए गए नाटक असी बोलांगे सच का मंचन किया गया। पार्टी वालंटियर ने गुरप्रीत घुग्गी का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed