फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurpreet and Jashandeep won the women's doubles title

Chandigarh News: गुरप्रीत और जशनदीप ने जीता महिला युगल का खिताब

Sat, 05 Oct 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet and Jashandeep won the women's doubles title
चंडीगढ़। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल-44 में वार्षिक मर्लिन गोसाईं स्टाफ बैडमिंटन टूर्नामेंट-2024 का आयोजन किया गया। सेंट जेवियर्स की सभी शाखाओं, जिनमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर से 65 शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्यों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह तीन श्रेणी महिला युगल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल में आयोजित किया गया। महिला युगल और पुरुष युगल लीग आधार पर, जबकि मिश्रित युगल नॉक आउट आधार पर खेले गए। महिला युगल में गुरप्रीत कौर और जशनदीप कौर ने प्राची शर्मा और शीतल मुंद्रा को 21-17; 19-21 और 21-17 से हराया। पुरुष युगल में मनदीप और बेन विलियम ने लोबली और गेविन बॉन्ड के खिलाफ वॉक ओवर के जरिए जीत हासिल की। मिश्रित युगल में शीतल मुंद्रा और हरिंदर राणा ने शमा परवीन और प्रीतम रावत को 21-14; 17-21 और 21-13 से मात दी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को किया प्रेरित
इस अवसर पर सेंट जेवियर्स ग्रुप ऑफ स्कूल की निदेशक मर्लिन गोसाईं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों को ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. इवोरिन कैस्टेलस ने विजेताओं को बधाई दी। आयोजन की सफलता के लिए खेल विभाग के योगदान की सराहना की। उनसे अधिक भागीदारी के साथ निरंतर आधार पर ऐसे आयोजन आयोजित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article