फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmt Music in Punjab Kala Bhavan

'दिलरुबा' पर गुरबाणी सुन भक्तिरस में डूबी संगत

Wed, 05 Feb 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Feb 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Gurmt Music in Punjab Kala Bhavan

चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में पंजाब आर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित गुरमत संगीत ने सबको भक्तिरस में डुबो दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पंजाब आर्ट्स काउंसिल की चेयरमैन हरजिंदर कौर, सेक्रेटरी प्रोफेसर निर्मल दत्त, पंजाब संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर आत्मजीत मौजूद रहे।

इस मौके पर बलवंत सिंह रागी, रागी हरप्रीत सिंह नामधारी, सरमुख सिंह नामधारी, ईशर सिंह नामधारी, ठाकुर सिंह नामधारी ने अपने इंस्ट्रूमेंट पर तान छेड़कर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


बलवंत सिंह रागी ने राग बसंत पर आधारित भ्क्ति रचना सुनाई। यहां दिलरुबा पर बलवंत सिंह रागी, सरमुख सिंह रागी, तबले पर हरप्रीत सिंह नामधारी, तार शहनाई पर ईशर सिंह नामधारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है दिलरुबा
दिलरुबा सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह द्वारा डेवलप किया गया वाद्य यंत्र है। यह यंत्र टौस का माडीफाइड वर्जन है। इसको पवित्र माना जाता है।

इसको दसवें गुरु गोबिंद सिंह के सैनिक अपने साथ रखते थे। टौस थोड़ा बड़ा यंत्र था और इसी वजह से सैनिक उसको रख नहीं पाते थे। इसी को माडीफाई करके दिलरुबा को तैयार किया गया।


यह लकड़ी का बनाया गया इंस्ट्रूमेंट होता है। इसमें तार होते हैं और इसको बजाने के लिए पहले बो का इस्तेमाल किया जाता था। अब रागी इसको शबद और कीर्तन के दौरान इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed