{"_id":"59a5310c4f1c1be7278b456b","slug":"gurmeet-ram-rahim-sentenced-many-truth-revealed-about-honeypreet-insan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की हनीप्रीत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए, एक जगह से है खास कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की हनीप्रीत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए, एक जगह से है खास कनेक्शन
सुरेंद्र असीजा/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी हनीप्रीत के कई सच सामने आए। साथ ही हरियाणा में एक जगह से खास कनेक्शन भी पता चला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा का ऐलान हो चुका है। इस प्रकरण में सबसे ज्यादा चर्चा में आई है 37 वर्षीय हनीप्रीत। फतेहाबाद में उसके परिवार को जानने वालों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में ही इस परिवार की किस्मत बदली है।
किराये के मकान में रहता था परिवार
हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा का परिवार 1988 से 1998 तक चार मरला कालोनी में पीएनबी बैंक के पीछे एक संकरी गली में किराये के मकान में रहता था। तब प्रियंका स्प्रिंग डेल स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके दादा डेरे के अनुयायी थे। वह भी परिवार के साथ डेरे जाती थी और इसी दौरान बाबा के संपर्क में आई। उसके दादा रामशरण दास डेरे के कैशियर बनाए गए।
परिवार ने जगजीवनपुरा में अपना मकान बना लिया और उसमें रहने आ गया। उसके पिता रामानंद ने फतेहाबाद में टायरों की कंपनी की डीलरशिप ले ली। मगर यह परिवार अपने मकान में ज्यादा दिन नहीं रुका और चार साल में ही डेरे में शिफ्ट हो गया। कुछ वर्षों तक कभी-कभी परिवार फतेहाबाद आता था मगर बाद में अपना यहां का मकान भी बेच दिया।

मां का भी पूरा दखल
बाबा राम रहीम के संपर्क में आने के बाद पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा में आकर बिजनेस में सैटल हो गया हो। उसकी मां आशा तनेजा बेटी के साथ राम रहीम की फिल्मों में पूरा दखल रखती है। वह फिल्मों से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
उसका भाई साहिल तनेजा भी बाबा की कई फिल्मों में अभिनय कर चुका है। पिता डेरा के अंदर सीड्स प्लांट के अलावा विभिन्न फैक्ट्रियों के लिए मशीनरी खरीद का काम देखते हैं। इन दिनों डेरा के शाही परिवार के साथ साथ हनीप्रीत का निवास भी डेरा सच्चा सौदा के सबसे सुरक्षित एवं आलीशीन कालोनी में बनाया गया है।

हन्नीप्रीत का लाडवा से भी रहा है रिश्ता
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
हनीप्रीत कौर उर्फ प्रियंका का लाडवा से भी रिश्ता रह चुका है। हन्नीप्रीत का लाडवा से नाता वर्ष 1998 में उस समय जुड़ा जब बाबा गुरमीत राम रहीम ने प्रियंका तनेजा का रिश्ता पंचकूला निवासी विकास गुप्ता से तय किया। प्रियंका के पति रहे विकास गुप्ता की मौसी लाडवा में एक व्यापारी परिवार में विवाहित है। विकास के मौसा उस समय हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात थे।
जो अब सेवानिवृत्ति के बाद पंचकूला में ही रह रहे हैं जबकि उनके भाई व परिवार के अन्य सदस्य लाडवा में ही कारोबार कर रहे हैं। विकास ने जब अपनी पत्नी के डेरामुखी के साथ रिश्तों पर सवाल खड़े किए थे तो लाडवा निवासी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। अब डेरा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद शहरवासियों की सहानुभूति उसके पूर्व पति विकास गुप्ता के साथ है।
प्रियंका के पूर्व पति विकास गुप्ता को इस विवाह से आजादी भी डेराप्रमुख के कहने पर ही मिल पाई थी जब उन्होंने प्रियंका उर्फ हन्नीप्रीत को तलाक लेने के निर्देश दिए थे। डेरामुखी के साथ साये की तरह रहने वाली हन्नीप्रीत पर मीडिया में हो रहे खुलासों के बाद प्रियंका तनेजा उर्फ हन्नीप्रीत के पति के रिश्तेदार अब इस संबंध में न तो कोई बात करना चाहते हैं और न ही प्रियंका तनेजा से अपनी कोई रिश्तेदारी कबूलने को तैयार है।

गुरमीत राम रहीम
हनीप्रीत इंसां असल में हरियाणा के फतेहाबाद की प्रियंका तनेजा है। वह तलाकशुदा है और राम रहीम की खास विश्वास पात्र है। उसके प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह डेरे के संचालन में अहम भूमिका निभाती है। उसने गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम किया है। गुरमीत के अनुयायी हनीप्रीत को डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री भी बताते हैं।
प्रियंका का परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था। उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे। उनके बाद परिवार ने डेरे से नामदान लिया। पांच साल पहले पुश्तैनी मकान बेचकर पूरा परिवार डेरे में रहने चला गया था। उसके पिता रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था। हनीप्रीत का मूल ना प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था। शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से हुई।
बाबा के आशीर्वाद से हुई शादी नौ साल भी न टिकी
प्रियंका की शादी डेरा प्रमुख के आशीर्वाद से 1998 में हुई थी। साल 1998 में डेरामुखी की पहल पर प्रियंका का विवाह पंचकूला निवासी हेमंत गुप्ता के साथ डेरे में हुआ। कुछ साल तक साथ रहने के बाद दोनों में विवाद हो गया और अलग रहने लगे। साल 2007 में उनका तलाक हो गया। प्रियंका के पती ने उसके डेरा प्रमुख के साथ संबंध होने के आरोप भी लगाए थे।

ऐसे मिला नया नाम
gurmeet ram rahim
तलाक के बाद प्रियंका को राम रहीम ने गोद ले लिया और उसे हनीप्रीत इंसा नाम दिया। इसके बाद से हनीप्रीत साये की तरह राम रहीम के साथ रहती है। पिछले सालों में आई राम रहीम की फिल्मों में हनीप्रीत का खास योगदान रहा है। फिल्मों में वह राम रहीम के साथ सह-निर्देशक एवं सह निर्माता तो बनी ही बतौर अभिनेत्री भी काम किया।
परिवार का डेरे में बड़ा रुतबा
हनीप्रीत का परिवार डेरे के शाही परिवार में शामिल है। उसके पिता रामानंद डेरा परिसर में सीड्स प्लांट चलाते हैं। छोटी बहन निशा की शादी फतेहाबाद निवासी संजू बजाज से हुई है। संजू गुरुग्राम में बिजनेस करते हैं। भाई साहिल पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाता है।
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरे की कमान
साध्वी यौन शोषण में डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद डेरा प्रेमियों की निगाहें डेरे के अगले उत्तराधिकारी पर हैं। डेरा सच्चा सौदा का संचालन कौन करेगा इस संबंध में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। डेरा प्रमुख का परिवार नया डेरा परिसर में ही रहता है और शाही जीवन यापन करता है। माना जा रहा है कि डेरे के संचालन की कमान हनीप्रीत के हाथों में आ सकती है, जबकि संगत को संभालने का जिम्मा जसमीत को सौंपा जा सकता है। हालांकि गुरु गद्दी जस की तस रहेगी।