फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurmeet ram rahim sentenced for 20 years, hug loss of dera sacha sauda business

राम रहीम को सजा, अब सच्चा सौदा के अरबों के कारोबार को ऐसे लगेगा झटका

Wed, 30 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 30 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim sentenced for 20 years, hug loss of dera sacha sauda business
राम रहीम - फोटो : SELF
साध्वी रेप केस में गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद डेरा सच्चा सौदा के अरबों के कारोबार को तगड़ा झटका लगेगा। डेरा सच्चा सौदा की तीसरी पीढ़ी यानी बाबा गुरमीत सिंह ने डेरे में भक्ति के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी बखूबी बढ़ावा दिया। डेरे में रूहानी सत्संग, मजलिस समेत अन्य धार्मिक सभाओं व कार्यक्रमों के साथ-साथ काफी औद्योगिक इकाइयां भी चलती है। जो कि डेरे की बड़ी संपत्ति का हिस्सा है।
विज्ञापन


लेकिन अब इन उद्योगों को भी बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि बाबा की तमाम संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जाए और इन्हे अटैच कर हिंसा के दौरान हुई नुकसान की भरपाई करवाई जाए। हरियाणा सरकार ने भी सभी जिलों के डीसी को 25 अगस्त को हुई हिंसा से नुकसान की जानकारी जुटाने के निर्देश दे दिए हैं। लिहाजा संपत्ति में बाबा के औद्योगिक इकाइयां भी अटैच हुई तो इन उद्योगों को भारी झटका लगेगा।
विज्ञापन

ये हैं डेरे के उद्योग, जिनसे भारी कमाई

gurmeet ram rahim sentenced for 20 years, hug loss of dera sacha sauda business
राम रहीम सजा - फोटो : SELF
डेरे के शुरूआती दौर में धार्मिक सीडी, किताबें, लॉकेट व अन्य सामग्री बेचे जाने का कारोबार चलता था। लेकिन बाबा गुरमीत सिंह के गद्दीनशीन होने के बाद डेरे ने इंडस्ट्री सेक्टर में भी आगे बढ़ना शुरू किया। डेरा आज खुद अपने काफी प्रोडेक्ट बनाता है। फूड इंडस्ट्री के अंतर्गत बहुत से खाद्य पदार्थ है, जिसका प्रोडेक्शन खुद डेरा अपने ब्रांड नेम से करता है। डेरे के करोड़ों समर्थक  इन्ही प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और इससे डेरे का काफी कमाई है।

दूसरा, डेरे की एग्रीकल्चर लैंड इसमें भी काफी खेतीबाड़ी होती है और यहां सब्जियों व फसलों की पैदावार की नीलामी बकायदा डेराप्रेमियों के बीच होती है। चूंकि ये पैदावार डेरे के भीतर की है, इसलिए ये फसलें डेराप्रेमी काफी महंगी भी खरीद लेते हैं। इससे भी डेरे को अच्छी खासी कमाई होती है। तीसरा, डेरे में मौजूद मॉल्स, रेस्तरां, होटल्स और सिनेमाघरों का कारोबार भी काफी फलीभूत है।

जिससे डेरे को काफी राजस्व प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त डेरे की अपनी फिल्म इंडस्ट्री भी दो साल पहले तैयार हो चुकी है। इस दौरान डेरामुखी ने अपनी पांच फिल्में रीलिज की, जिसे डेराप्रेमियों ने हिट करवाया और इससे भी करोड़ों की कमाई हुई। मगर डेरामुखी के जेल जाने के बाद इन सभी उद्योगों पर संकट के बादल छा गए हैं।
 

क्या था मामला 

gurmeet ram rahim sentenced for 20 years, hug loss of dera sacha sauda business
फाइल फोटो
साल 2000 में डेरा सच्चा सौदा की एक साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, राष्ट्रपति व मीडिया को एक गुमनाम पत्र भेजा था। पत्र में साध्वी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर उसके और कई अन्य साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप लगाए थे।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पत्र का संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए। सीबीआई ने जांच में आरोपों को सही पाया और गुरमीत के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोपपत्र दाखिल किया। 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने इस केस में डेरा मुखी को दोषी करार दिया। 28 अगस्त को दस साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed