फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet Ram Rahim applied for parole

जेल से बाहर आना चाहता है राम रहीम, 23 माह बाद आई याद तो इस काम के लिए मांगी पैरोल

Fri, 21 Jun 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim applied for parole
गुरमीत राम रहीम

साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 23 महीने से सजा काट रहे राम रहीम को अब अपनी खेतीबाड़ी याद आई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की ओर से कृषि कार्य के लिए पैरोल मांगी गई है।

विज्ञापन


रोहतक के जेल अधीक्षक की ओर से इस संबंध में सिरसा के उपायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। पूछा गया है कि क्या कैदी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल देना उचित होगा या नहीं? पत्र अनुसार इस बारे में जिला प्रशासन अपनी सिफारिश आयुक्त रोहतक को भेजेगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राम रहीम के वकील ने जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर पैरोल मांगी है। इसके बाद रोहतक जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने उपायुक्त सिरसा को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में पैरोल के बारे में मांगी गई रिपोर्ट में डेरा प्रमुख पर सीबीआई कोर्ट द्वारा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में भी दोषी करार दिए जाने के अलावा दो अन्य मामले लंबित होने का भी उल्लेख किया गया है। अब जिला प्रशासन को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल को लेकर अपनी अनुशंसा सौंपनी है। 

दो मामलों में सजा काट रहा है डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा 25 जुलाई 2017 को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी करार दिया गया था। सीबीआई कोर्ट ने 28 अगस्त 2017 को दोनों मामलों में 10-10 साल की कैद और 15-15 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अतिरिक्त एक सांध्य दैनिक के संपादक रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में भी सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत सिंह को दोषी करार दिया था। 
 
राम रहीम को पैरोल देने के संबंध में रोहतक जेल के अधीक्षक ने पत्र भेजा है। जेल मैनुअल के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अशोक गर्ग  उपायुक्त, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed