फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hockey Player Rupinder Pal Singh and Gurjant Singh had their Training in Chandigarh Hockey Academy

हॉकी में जीत: गुरजंट और रुपिंदर के खेल को चंडीगढ़ हॉकी अकादमी ने संवारा, जीत से गदगद हुए कोच  

Thu, 05 Aug 2021 09:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 05 Aug 2021 09:57 PM IST
सार

गुरजंट हॉकी मैदान पर स्ट्राइकर के तौर पर खेलते हैं। उनके नाम पर हॉकी मैच शुरू होने के बाद सबसे कम समय में गोल करने का रिकार्ड दर्ज है। प्रो लीग 20-20 भुवनेश्वर में नीदलैंड के खिलाफ 2020 में सबसे कम समय में गोल किया था। यह रिकार्ड 13 सेकेंड का है। इससे पहले यह रिकार्ड अजीत पाल सिंह के नाम था, जिन्होंने 15 सेकेंड में गोल किया था।

विज्ञापन
Hockey Player Rupinder Pal Singh and Gurjant Singh had their Training in Chandigarh Hockey Academy
रुपिंदर पाल और गुरजंट सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के दो सदस्य गुरजंट सिंह और रुपिंदर पाल सिंह चंडीगढ़ स्थित हॉकी अकादमी के ट्रेनी रहे हैं। दोनों ने हॉकी की नर्सरी में करीब पांच से छह साल बिताए और हॉकी की बारीकियों को सीखा। हॉकी अकादमी से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद मुकाम हासिल किया है। ओलंपिक मैचों में रुपिंदर पाल सिंह ने चार और गुरजंट ने तीन गोल दागे। दोनों की कामयाबी से हॉकी अकादमी में खुशी का माहौल है। हॉकी अकादमी के प्रमुख कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों अपने खेल से अकादमी का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है।

विज्ञापन


विश्व का सबसे कम समय में गोल करने का रिकार्ड
गुरजंट सिंह ने सेक्टर-42 स्थित हॉकी अकादमी में साल 2005-2011 तक ट्रेनिंग ली। ट्रायल के बाद गुरजंट सिंह को इस अकादमी में जगह मिली थी। इसी अकादमी में उन्होंने हॉकी स्टिक पकड़नी सीखी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहले जूनियर नेशनल टीम में जगह बनाई और इसके बाद जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। इस ओलंपिक में उनका शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन



टोक्यो ओलंपिक में गुरजंट ने 3 गोल किए। यह तीनों फील्ड गोल रहे। गुरजंट हॉकी मैदान पर स्ट्राइकर के तौर पर खेलते हैं। उनके नाम पर हॉकी मैच शुरू होने के बाद सबसे कम समय में गोल करने का रिकार्ड दर्ज है। प्रो लीग 20-20 भुवनेश्वर में नीदलैंड के खिलाफ 2020 में सबसे कम समय में गोल किया था। यह रिकार्ड 13 सेकेंड का है। इससे पहले यह रिकार्ड अजीत पाल सिंह के नाम था, जिन्होंने 15 सेकेंड में गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉब के नाम से जाना जाता है रुपिंदर पाल सिंह को
रुपिंदर पाल सिंह चंडीगढ़ हॉकी अकादमी में 2002 के बैच में आए थे। यहां पर हॉकी की कड़ी ट्रेनिंग लेने के बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2007 में जूनियर हॉकी टीम में जगह बना ली थी। टोक्यो ओलंपिक में रुपिंदर पाल सिंह का बेहतर प्रदर्शन रहा। इस ओलंपिक में रुपिंदर पाल सिंह ने कुल 4 गोल दागे। इनमें 2 पेनाल्टी कॉर्नर और 2 पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए किए। रुपिंदर टीम में डिफेंडर व ड्रैग फिल्कर के तौर पर खेलते हैं। यह रुपिंदर का दूसरा ओलंपिक हैं। उसे चंडीगढ़ हॉकी अकादमी में ‘बॉब’ के नाम से बुलाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed