फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur MP Sunny Deol wrote a letter to Punjab CM Capt Amarinder Singh

सनी देओल ने कैप्टन को लिखा पत्र तो रंधावा बोले- किसानों के हक में कब उठाएंगे ढाई किलो का हाथ

Thu, 12 Nov 2020 06:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur MP Sunny Deol wrote a letter to Punjab CM Capt Amarinder Singh
सनी देओल, कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)

पंजाब के गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर प्रदेश के रेलवे ट्रैक खाली करवाने की मांग की है। सांसद ने पत्र में आग्रह किया है कि रेलवे बोर्ड की जरूरतों के हिसाब से रेल ट्रैक उपलब्ध करवाएं जाएं। सनी ने लिखा कि लगभग 50 दिन से किसान आंदोलन चल रहा है। इससे पूरा रेल यातायात ठप है। 

विज्ञापन


प्रजातंत्र में आंदोलन करना लोगों का हक है लेकिन इस कारण अन्य नागरिकों के आय के साधन न रुकें, यह जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होती है। इसमें पंजाब सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। रेल यातायात बाधित होने से वूलन, स्पोर्ट्स, ऑटो पार्ट्स, साइकिल, टेक्सटाइल और इस्पात उद्योगों में कच्चा माल न मिलने से काम बंद पड़ा है। तैयार माल फैक्टिरयों में पड़ा है। अकेले लुधियाना के ही ड्राई पोर्ट में करीब 15 हजार कंटेनर फंसे पड़े हैं। 
विज्ञापन


त्योहारों से थी आस, किसान आंदोलन से हो गई धराशायी
सनी ने लिखा कि कोरोना के बाद पंजाब भर के दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों को त्योहारों में मंदी से उबरने की आस थी लेकिन उसे भी किसान आंदोलन ने धराशायी कर दिया। किसान खुद बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आलू, प्याज व लहसुन की बिजाई के लिए जरूरी यूरिया व डीएपी नहीं मिल रहा। गेहूं की अग्रिम बिजाई 15 नवंबर तक होनी है। इसमें देर हुई तो प्रति एकड़ 2 से 4 क्विंटल पैदावार कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में कोहरा पड़ गया तो किसान आलू, प्याज और लहसुन नहीं बो पाएंगे। सांसद ने लिखा कि पंजाब में एक हजार से ज्यादा कैटल और पोल्ट्री फीड फैक्टिरयां हैं। बाजरा, मक्का दाना, सोयाबीन और बिनौला सड़क के रास्ते आने के कारण महंगा बिक रहा है। धान के उठान के लिए बारदाना नहीं मिल रहा जिसका असर धान की खरीद पर भी पड़ा है।

किसान आंदोलन को हवा न दे पंजाब सरकार
सनी ने लिखा कि किसान आंदोलन से पंजाब सरकार की जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) से होने वाली आय पर असर पड़ा है। खरीद-फरोख्त तथा कम बिक्री से पंजाब सरकार को जीएसटी भी कम मिलेगा। उन्होंने लिखा कि पंजाब में किसान आंदोलन को हवा देने वाली कांग्रेस सरकार यह समझ ले कि नुकसान सबका हो रहा है। सनी ने लिखा कि दिवाली, गुरुपर्व पर अपने घरों में आने वाले सैनिक भी ट्रेनें बंद होने से नहीं आ पा रहे। कई प्रवासी अपने घर नहीं जा पाए।

रंधावा का सनी पर पलटवार, किसानों के हक में उठाएं ढाई किलो का हाथ 
कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सांसद सनी देओल के किसान आंदोलन पर की गईं टिप्पणियों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सांसद सनी देओल ‘रील’ (फिल्मी) जिंदगी से निकल कर ‘रियल’ (असली) जिंदगी में आएं और अपना ‘ढाई किलो का हाथ’ किसानों के हक में कब उठाएंगे।

रंधावा ने कहा कि खुद को धरती का पुत्र कहलाने वाले सांसद सनी देओल किसानों के हक में बोलने के बजाय सीधे रूप में किसानों की दुश्मन बनी केंद्र सरकार की बोली बोल रहे हैं। किसानों के इस संघर्ष के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराकर सिद्ध कर दिया है कि वह लिखे-लिखाए डायलॉग बोलने में ही माहिर हैं। चाहिए तो ये था कि चुनाव के दौरान खुद को किसान पुत्र होने का दावा करने वाले सनी देओल पंजाब के किसानों की आवाज बनते और केंद्र द्वारा बार-बार अपमानित किए जा रहे किसानों के हक में खड़ा होते। सनी देओल कौन से मुंह से किसानों को सलाह दे रहे हैं जबकि जरूरत के समय पर वह गुरदासपुर छोड़कर मुंबई चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed