फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurcharanjit Singh Kala joins AAP, says - no pressure on me

Chandigarh News: गुरचरणजीत सिंह काला आप में शामिल, बोले- मुझ पर किसी का दबाव नहीं

Sun, 14 Jan 2024 02:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
Gurcharanjit Singh Kala joins AAP, says - no pressure on me
चंडीगढ़। चार दिन से गायब वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला शनिवार को आम आदमी पार्टी का पटका पहने नजर आए। मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और पार्षद प्रेम लता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गुरचरणजीत सिंह का आम आदमी पार्टी में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि दो दिन पहले ही आप के पार्षद लखविंदर सिंह बिल्लू को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कराया है। सुबह ही गुरचरण सिंह के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पिता का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद काला ने वीडियो जारी कर कहा कि उन पर दबाव नहीं है। उनके परिवार को किसी ने गुमराह किया है। हालांकि, आप में ज्वाइनिंग के दौरान और वीडियो में पार्षद ने अलग-अलग कपड़े पहने हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। अब पार्षद गुरचरणजीत सिंह का कहना है कि वह आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कहा कि 18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में आप के उम्मीदवार जीतेंगे। पुरानी पार्टियों की गलत नीतियों के कारण शहरवासियों को काफी नुकसान हो रहा है। आप का नगर निगम का मेयर बनने पर शहर का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन


पार्षद के बेटे ने अपने पिता के अपहरण की दी शिकायत
पार्षद गुरचरणजीत काला के आप पार्टी में शामिल होने से पहले उनके अपहरण होने की खबर सामने आई थी। पार्षद के बेटे अमरिंदर सिंह ने सेक्टर-31 के थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पिता का अपहरण हो गया है। बेटे ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में एक आप नेता का भी जिक्र किया है और कहा कि आखिरी बार वह उनके साथ नजर आए थे। कहा है कि उनके पिता पर आम में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था। वह पिछले कई दिनों से घर नहीं आए हैं। उनका फोन बंद था और वह किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। इसी बीच उनके आप पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आ गई है। बता दें साल 2022 में चंडीगढ़ के वार्ड संख्या 20 से कांग्रेस पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
पार्षद गुरचरणजीत सिंह सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए सामने आकर बयान दे चुके हैं। सेक्टर-31 थाना प्रभारी की भी उनसे मोबाइल पर बात हुई है। उनके अपहरण और धमकाने की शिकायत के मामले में पुलिस किसी भी दबाव में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती।
-दलबीर सिंह भिंडर, डीएसपी(दक्षिण), चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed