{"_id":"38cc9b2ba8fc1548418c3ca38bbdb674","slug":"gul-panag-and-kiron-kher-may-fill-nomination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल पनाग और किरण खेर आज भर सकती हैं नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल पनाग और किरण खेर आज भर सकती हैं नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त कार्यालय में बॉलीवुड हस्तियों का मेला लगेगा। शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार किरण खेर और आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार गुल पनाग के नामांकन भरने की संभावना है।
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं का कहना है कि किरण खेर शुक्रवार को सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं आप के नेताओं का कहना है कि गुल पनाग शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ लोक सभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब बॉलीवुड की दो हस्तियां नामांकन भरेंगी। नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 22 मार्च है।
ऐसे में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने को इच्छुक उम्मीदवारों के पास तीन दिन का ही समय बचा है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और 26 मार्च को नाम वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, नामांकन दाखिल करने के पांचवें दिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि हिंदुस्तान एकता पार्टी के उम्मीदवार चौधरी धर्मेंद्र सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ हार पहन कर नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे, लेकिन नामांकन पत्र में कुछ कमी रह जाने के कारण वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाए।
अब वह वीरवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पांच दिनों में उपायुक्त कार्यालय में सिर्फ चार लोगों के ही नामांकन पत्र पहुंचे हैं, जिनमें कांग्रेस के पवन कुमार बंसल और कवरिंग उम्मीदवार बीबी बहल, बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां और निर्दलीय उम्मीदवार दीपक शुक्ला शामिल हैं।