फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   guest teachers will be continue: rambilas

गेस्ट टीचर्स पर नई सरकार का बड़ा फैसला

Sat, 08 Nov 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Nov 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
guest teachers will be continue: rambilas

हरियाणा में भाजपा सरकार ने शिक्षा विभाग में अब तक जारी ठेके पर नियुक्तियों की प्रक्रियों को खत्म करने का मन बना लिया है। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि शिक्षा विभाग में ठेकाप्रथा खत्म करने के लिए विभाग से रिपोर्ट तलब की गई है, जो 15-20 दिन में आ जाएगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि अतिथि अध्यापकों की सेवाएं भी जारी रखा जाएंगी और उन्हें हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा विभाग है जिसमें ठेका प्रथा का कोई काम नहीं है। इसीलिए सरकार शिक्षा विभाग में ठेकेदारी प्रथा और आउट सोर्सिंग प्रणाली को खत्म करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर टीचरों का मसला भी जल्द सुलझाएंगे
शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के कंप्यूटर टीचरों से हुई मुलाकात और उनके द्वारा रखी गई समस्याओं का जिक्र करते हुए शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में ठेका प्रथा खत्म करने की मांग को पिछली सरकार ने अनसूना कर दिया था। भाजपा सरकार कंप्यूटर टीचरों की भी हर समस्या और मांग पर गौर करके जल्दी ही उनका हल निकालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed