फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guest faculty being kept in colleges, bypassing reservation

कॉलेजों में रखे जा रहे अतिथि संकाय, आरक्षण दरकिनार

Sat, 20 Feb 2021 12:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Guest faculty being kept in colleges, bypassing reservation
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों में अतिथि संकाय की रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदन मांगे गए हैं, लेकिन इसमें रोस्टर (तैनाती के समय दिया जाने वाला आरक्षण) का पालन नहीं किया गया। इसी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति दायर की है और यूजीसी को पत्र भेजे हैं। कहा है कि नियमों की अनदेखी करके भर्तियां करना ठीक नहीं है। रोस्टर लागू करवाकर रिक्तियां निकाली जानी चाहिए थीं।
विज्ञापन

पीयू से जुड़े हुए दस से अधिक कॉलेजों में अतिथि संकाय की रिक्तियां निकाली गई हैं। इसका जिक्र पीयू की वेबसाइट पर किया गया है। साथ ही अन्य प्रक्रियाएं भी अपनाई गई हैं। आवेदन कॉलेजों ने मांगे हैं। किसी कॉलेज में एक तो किसी ने दो अतिथि संकाय की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। यूजीसी को भेजे पत्र में सेक्टर दो के अमरपाल सिंह, सुखदेव ने कहा है कि इन सभी रिक्तियों को एक साथ जोड़ देंगे तो संख्या 15 से अधिक पहुंचती है। रोस्टर के मुताबिक हर सातवीं सीट एससी की होनी चाहिए। इस तरह लगभग दो सीटें इस वर्ग के लिए निकाली जानी चाहिए थीं, लेकिन एक-एक रिक्तियां निकालने से इस वर्ग के हिस्से में अलग से रिक्तियां नहीं आ पाईं। उन्होंने यूजीसी से कहा है कि इस पर ध्यान दें और अतिथि संकाय की तैनाती रोस्टर के मुताबिक करवाएं। हालांकि रोस्टर अभी लागू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed