फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guest Faculty and Project Staff Salary Bill Pass

गेस्ट फैकल्टी व प्रोजेक्ट स्टाफ के सैलरी बिल पास

Fri, 10 Apr 2020 07:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Guest Faculty and Project Staff Salary Bill Pass
चंडीगढ़। पीयू के विभिन्न विभागों में काम कर रहे गेस्ट फैकल्टी व प्रोजेक्ट स्टाफ के बिल पास कर दिए गए हैं। इनके अलावा एसी जोशी लाइब्रेरी में काम कर रहे विद्यार्थियों के भी बिल पास हो गए हैं। पीयू प्रशासन के मुताबिक सोमवार तक सभी के खातों में इसका भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बार कोरोना के चलते सभी काम पीयू में प्रभावित हैं। पढ़ाई से लेकर परीक्षाएं तक टाल दी गई हैं। पीयू प्रशासन इसकी व्यवस्था में जुटा है। पहले पीयू प्रशासन के पास चुनौती थी कि सभी का वेतन समय से उनके खातों में पहुंचे। इस बार रेगुलर शिक्षकों व कर्मियों का वेतन तीन अप्रैल को जारी किया गया। उसके बाद पीयू प्रशासन के अधिकारी गेस्ट फैकल्टी व प्रोजेक्ट स्टाफ के बिलों की जांच में जुट गए। शुक्रवार तक पीयू प्रशासन की ओर से इन सभी बिलों को पास कर दिया गया। इसके साथ ही एसी जोशी लाइब्रेरी में अर्न व्हाइल लर्न के तहत काम कर रहे स्टूडेट्स के भी बिल पास कर दिए गए हैं। अगले कार्य दिवसों में यह वेतन संबंधित गेस्ट फैकल्टी, प्रोजेक्ट स्टाफ व लाइब्रेेरी से जुड़े स्टूडेंट्स के खाते में पहुंच जाएगा। मालूम हो कि संबंधित लोग कई दिन से वेतन का इंतजार कर रहे थे। साथ ही पीयू प्रशासन भी तेजी के साथ इस कार्य को पूरा करने के लिए जुटा हुआ था। सोमवार को इन कर्मचारियों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed