फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST Collection of Chandigarh increased in March 2021

अच्छी खबर : चंडीगढ़ के जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी, लॉकडाउन के एक साल उबरी शहर की अर्थव्यवस्था

Fri, 02 Apr 2021 01:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 02 Apr 2021 01:58 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के बाद पहली बार बढ़ा चंडीगढ़ का जीएसटी संग्रह
  • मार्च 2021 में हुई आठ फीसदी की बढ़ोतरी

विज्ञापन
GST Collection of Chandigarh increased in March 2021
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

विस्तार

चंडीगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। लॉकडाउन के बाद पहली बार चंडीगढ़ के जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल मार्च महीने के मुकाबले मार्च 2021 में सकल (ग्रॉस) जीएसटी संग्रह में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


माल और सेवा कर (जीएसटी), एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के खजाने को भरने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से बड़ा असर भी इन्हीं पर पड़ा। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर में जीएसटी संग्रह घटा।
विज्ञापन



यूटी प्रशासन की तरफ से संग्रह बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन वह सभी नाकाफी ही रहे हैं। अन्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेश इस घाटे से उबर गए, लेकिन चंडीगढ़ की अर्थव्यवस्था को उबरने में एक साल का समय लग गया। जीएसटी संग्रह के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2020 में यूटी प्रशासन ने 153.26 करोड़ रुपये एकत्रित किए थे, लेकिन मार्च 2021 में 165.27 करोड़ रुपये एकत्रित किए गए हैं। ये आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा ने संग्रह में चंडीगढ़ से दोगुनी वृद्धि की है। पंजाब ने मार्च 2020 में 1180.81 करोड़ वसूले थे, जबकि मार्च 2021 में 1361.85 करोड़ एकत्रित किए हैं। यह पिछले साल से 15 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, हरियाणा ने मार्च 2020 में 4874.29 करोड़ वसूले थे, जबकि इस साल 5709.60 करोड़ एकत्र किए हैं। यह आंकड़ा भी पिछले साल से 17 प्रतिशत ज्यादा है। गौरतलब है कि जीएसटी पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed