फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GST collection increased by 27 percent in August

Chandigarh News: अगस्त में जीएसटी संग्रह में हुई 27 फीसदी की वृद्धि

Tue, 03 Sep 2024 07:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
GST collection increased by 27 percent in August
चंडीगढ़। शहर में जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी जारी है। इस साल अगस्त माह में पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत अधिक जीएसटी संग्रह हुआ है। अगस्त 2024 में 244 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह रहा है, जो पिछले साल 192 करोड़ के करीब था। जीएसटी संग्रह के जारी आंकड़ों के अनुसार शहर की अर्थव्यवस्था के लिए यह अच्छे संकेत हैं। माल और सेवा कर (जीएसटी) पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी संग्रह के आंकड़ों के जारी किए जाते हैं। कोरोना के बाद से लगातार जीएसटी संग्रह में वृद्धि दर्ज की जा रही है। अगस्त 2024 में 244 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह रहा है, जो पिछले साल 192 करोड़ के करीब था। करीब 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रशासन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में बेहतर जीएसटी संग्रह होगा। जीएसटी संग्रह के मामले में वित्तीय वर्ष 2023-24 चंडीगढ़ के लिए काफी बेहतर रहा है। इस पूरे वर्ष 2500 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। ये वित्त वर्ष 2022-23 से ज्यादा था। जीएसटी कलेक्शन हमें यह ट्रेंड दिखाने में मदद करता है कि अर्थव्यवस्था किस तरफ जा रही है। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से लगातार एक साल तक शहर के जीएसटी संग्रह में कमी आई थी लेकिन अब लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जो शहर की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed