{"_id":"65829dde464f57c42c083e04","slug":"grp-jawan-died-in-suspicious-circumstances-in-amritsar-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: जीआरपी जवान की संदिग्ध हालत में मौत, मां बोली-बहू करती थी मारपीट, पत्नी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: जीआरपी जवान की संदिग्ध हालत में मौत, मां बोली-बहू करती थी मारपीट, पत्नी पर केस दर्ज
Wed, 20 Dec 2023 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 04:48 PM IST
सार
मृतक की मां ने बताया कि शादी के बाद शमशेर सिंह की पत्नी उसके बेटे के साथ मारपीट करती थी और घर में झगड़ा करती थी। घर में शांति के लिए मजबूर होकर शमशेर पत्नी को क्वार्टरों में ले गया। वह अकसर अपनी पत्नी की शिकायत करता रहता था।
विज्ञापन
जीआरपी जवान शमशेर सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के चाटीविंड थानाक्षेत्र के गांव गुरुवाली में जीआरपी जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की मां ने अपनी बहू और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पर आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक की मां ने बताया कि शादी के बाद शमशेर सिंह की पत्नी उसके बेटे के साथ मारपीट करती थी और घर में झगड़ा करती थी। घर में शांति के लिए मजबूर होकर शमशेर पत्नी को क्वार्टरों में ले गया। वह अकसर अपनी पत्नी की शिकायत करता रहता था। उनका बेटा हमेशा कहता था कि उसकी पत्नी उसे रोटी नहीं देती और मारपीट करती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शमशेर सिंह ने फोन पर उन्हें कई बार बताया कि उसके ससुराल वाले धमकियां देते हैं। शमशेर सिंह को नौकरी से निकलवाने की भी धमकियां देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहू ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर शमशेर की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन