{"_id":"64ff6965ed7e9b33110cc046","slug":"groom-girlfriend-creates-ruckus-at-wedding-ceremony-in-firozpur-of-punjab-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड-बाजा और बवाल: दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बारातियों संग की पिटाई, प्लेट लेकर भागते दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड-बाजा और बवाल: दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बारातियों संग की पिटाई, प्लेट लेकर भागते दिखे लोग
Tue, 12 Sep 2023 01:07 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:07 AM IST
सार
दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि उक्त युवक तीन साल से उसके साथ रह रहा था और ढाई लाख रुपये भी ले चुका है। उसने शादी करने का वादा किया था। उसे पता चला कि वकील सिंह उर्फ सुनील गांव चक्क टाहलीवाला में एक लड़की के साथ शादी कर उसकी जिंदगी खराब करने जा रहा है।
विज्ञापन
Punjab News:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव चक्क टाहली में एक घर में शादी का जश्न चल रहा था और दुल्हन के घर हलवाई बारात के खाने-पीने की तैयारी में जुटे थे। टेंट भी लग चुका था। बारात के पहुंचने पर मेहमान नवाजी की तैयारी चल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ फिल्मी अंदाज में दूल्हे की प्रेमिका कुछ लोगों के साथ दुल्हन के घर आ धमकी। देखते ही देखते घर में शादी का माहौल जंग के अखाड़े में बदल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वकील सिंह उर्फ सुनील कुमार निवासी गांव बस्ती चंडीगढ़ लाधूका की रविवार को शादी होने वाली थी। लगभग 12 बजे गांव चक्क टाहलीवाला बारात पहुंची। शादी की रस्में शुरू होते ही दूल्हे की प्रेमिका कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां बारातियों समेत दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। बाराती हाथों में प्लेट लेकर भागते दिखे। दोनों पक्षों की महिलाओं में भी जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि उक्त युवक तीन साल से उसके साथ रह रहा था और ढाई लाख रुपये भी ले चुका है। उसने शादी करने का वादा किया था। उसे पता चला कि वकील सिंह उर्फ सुनील गांव चक्क टाहलीवाला में एक लड़की के साथ शादी कर उसकी जिंदगी खराब करने जा रहा है।
विज्ञापन
दुल्हन के पिता ने कहा कि हमें गांव केरिया के दो बिचौलियों और एक लाधूका के बिचौलिए ने लड़के के अच्छा होने की बात कह कर रिश्ता करवाया था। लड़की ने आकर बताया तो मामले की सच्चाई सामने आ गई। दुल्हन के पिता ने प्रशासन से दूल्हे और बिचौलियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की। चौकी घुबाया प्रभारी हरदेव सिंह बेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।