फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Green signal from Ministry of Home Affairs, now water will be available for 24 hours

गृह मंत्रालय से हरी झंडी, अब 24 घंटे मिलेगा पानी

Tue, 28 Jun 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Green signal from Ministry of Home Affairs, now water will be available for 24 hours
चंडीगढ़। शहर में 24 घंटे सात दिन पेयजल आपूर्ति के लिए सोमवार को गृह मंत्रालय से हरी झंडी दे दी। पांच साल के इस प्रोजेक्ट में 576.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्रालय की ओर से प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल को स्वीकृति पत्र मिल गया है। अब इस योजना के लिए आगे की प्रक्रिया को गति मिलेगी, क्योंकि अभी तक केंद्र सरकार से स्वीकृति न मिलने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
विज्ञापन

प्रशासक के सलाहकार ने कहा कि चंडीगढ़ ने 2016 में एजेंसी फ्रेंच डवलपमेंट एजेंसी (एएफडी) के साथ एक समझौता किया था। इसमें शहर में जल आपूर्ति को मजबूत करने, स्वच्छता को बढ़ावा देने और अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत के लिए मदद का आश्वासन दिया गया था। इस परियोजना का प्राथमिक लक्ष्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और पानी की बचत करना है। वहीं जल आपूर्ति के लिए शत प्रतिशत कनेक्शन, पानी के रिसाव को कम करना, प्रति व्यक्ति जल की खपत को कम करना भी इस योजना का उद्देश्य है।
विज्ञापन

बॉक्स
269 किमी की पाइप लाइनों का होगा नवीनीकरण
धर्मपाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 269 किमी जल आपूर्ति नेटवर्क का नवीनीकरण होगा। इससे लोगों को उचित प्रेशर के साथ 24 घंटे पानी मिल सकेगा। इससे एक ओर लोगों को ताजा पानी मिलने से उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वहीं दूसरी ओर लोग पानी को जमा कर नहीं रखेंगे जिससे उसकी बर्बादी कम होगी। भूमिगत जल को बचाने के लिए भी यह योजना काफी कारगर होगी। इससे ट्यूबवेल को भी पूरी तरह खत्म किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सालाना 28833 टन सीओटू कम जाएगी पर्यावरण में
प्रशासक के सलाहकार ने बताया कि यह योजना पर्यावरण के अनुकूल है। योजना के लागू होने के बाद सालाना 28833 टन कार्बन डाई ऑक्साइड कम पर्यावरण में जाएगी। वहीं पंपिंग सेटों की ऊर्जा दक्षता में काफी इजाफा होगा। बिजली की खपत कम होगी।
बॉक्स
इन क्षेत्रों में भी होगा इजाफा
20 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिसमें ऑपरेटर और मेंटेनेंस दोनों रहेंगे। पुरुष और महिला श्रमिकों के बीच काम के लिए समान वेतन होगा।
- बैठकों में 50 महिलाओं की होगी भागीदारी, परियोजना के अंतर्गत लोगों को जागरूकता पर ध्यान रहेगा।
- जल आपूर्ति, जल जनित रोगों, जल बचत के महत्व के बारे में जागरूकता के लिए 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होगी।
बॉक्स
योजना एक नजर में
कुल परियोजना लागत: 591.59 करोड़ रुपये
एएफडी का हिस्सा: 412.80 करोड़ रुपये
यूरोपीय संघ की ग्रांट: 97.87 करोड़ रुपये
नगर निगम और स्मार्ट सिटी भाग : 80.92 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed