फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Greater Mohali Area Development Authority sealed farm house of Chandigarh BJP leader Davinder Babla

Mohali: चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर बबला का फॉर्म हाउस सील, गमाडा ने की कार्रवाई

Tue, 20 Feb 2024 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

दविंदर सिंह बबला ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने बिना सूचना राजनीतिक प्रतिशोध के चलते यह कार्रवाई की है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि व भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लें। हालांकि, वे इससे शुरू से ही इन्कार करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Greater Mohali Area Development Authority sealed farm house of Chandigarh BJP leader Davinder Babla
बबला का फार्म हाउस सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (गमाडा) ने सोमवार देर शाम मुल्लांपुर स्थित गांव पडोल में चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर सिंह बबला का फार्म हाउस ‘दर्शन बाग’ सील कर दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन


14 जनवरी को गमाडा ने एक नोटिस जारी कर कहा था कि फार्म हाउस का कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका गमाडा को जवाब भी दे दिया गया था। इसमें कहा गया था कि चार एकड़ के फार्म हाउस के लिए ईको टूरिज़्म से अनुमति ले रखी है। फॉर्म हाउस में अपने बेटे की शादी की पार्टी आयोजित की थी। इसके अलावा कोई कार्यक्रम नहीं किया। उस समय, इस जवाब से गमाडा के अधिकारी भी संतुष्ट थे। इस मौके पर गमाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रिेटर राजीव गुप्ता के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, दविंदर सिंह बबला ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने बिना सूचना राजनीतिक प्रतिशोध के चलते यह कार्रवाई की है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि व भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लें। हालांकि, वे इससे शुरू से ही इन्कार करते आ रहे हैं। बबला ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव के समय से ही लगातार पार्टी में शामिल होने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देविंदर सिंह बबला खुद चंडीगढ़ नगर निगम में वार्ड 10 से पार्षद रहे हैं। दिसंबर 2021 के चुनाव में वार्ड महिला आरक्षित होने पर कांग्रेस ने उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बबला को टिकट दिया था। अब हरप्रीत कौर बबला इस वार्ड से प्रत्याशी हैं। हालांकि, चुनाव परिणाम के बाद जनवरी 2022 में बबला ने पत्नी के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था।


फॉर्म हाउस में पांच कर्मचारियों के साथ जानवर भी बंद
बबला ने गमाडा के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनके फार्म हाउस के गेट पर बिना सूचना के ताला लगाकर सील किया गया। वहीं, उनके पांच कर्मचारियों को भी अंदर बंद कर दिया गया। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा चार घोड़े, कबूतर, मुर्गे समेत अन्य जानवर भी अंदर कैद कर दिए गए। यह कार्रवाई असांविधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed