{"_id":"90a9d07cd894394fbf8caf4c68591e57","slug":"great-cow-gives-daily-three-times-57-kg-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब गाय, तीन टाइम में देती है 57 किलो दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब गाय, तीन टाइम में देती है 57 किलो दूध
ब्यूरो/अमर उजाला, चप्पड़चिड़ी (मोहाली)
Updated Wed, 19 Feb 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में एचएफ क्रॉस नस्ल की एक ऐसी गाय पहुंची है, जो दिन में तीन टाइम दूध देती है।
विज्ञापन
दिन में कुल 57 किलो 120 ग्राम दूध देकर उसने हाल ही में संपन्न हुए मुक्तसर पशु मेले में नया इंडिया रिकॉर्ड बनाया है। गाय के मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि वह जिला पटियाला के गांव दुर्गापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गाय की काफी केयर करनी पड़ती है।
विशेषकर उसकी खुराक सबसे महत्वपूर्ण है। जिसमें जरा सभी चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 21 चीजों को मिक्स कर गाय के लिए स्पेशल फीड तैयार की है। जिससे गाय की सेहत भी तंदरुस्त रहती है। वहीं, उसका दूध भी बढ़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाय पालना उनका पैशन है। सन् 2000 में दस गाय से उन्होंने इस व्यवसाय की शुरूआत की थी। आज उनके पास 120 के करीब गाय हैं। जिनसे रोजाना कई लीटर दूध वे विभिन्न कंपनियों को बेचते हैं। इसके अलावा पशुओं को बेचने से भी उन्हें आमदनी होती रहती है। उन्होंने बताया कि राज्य के लोग भी गाय के दूध को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि वह कोई भी पशु रखें, लेकिन उसकी केयर पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन