फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Govt received more applications for compensation than deaths due to covid In Haryana

आंकड़ों से खेल या मुआवजे का लालच: 11 जिलों में कोरोना से 4790 की मौत, 5861 ने मांगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

Thu, 10 Mar 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 01:34 AM IST
सार

हरियाणा सरकार कोरोना से मरने वालों के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा देती है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने एक पोर्टल बना रखा है। आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच की जाती है और जांच के बाद ही मृतक के परिवार को राशि दी जाती है।

विज्ञापन
Govt received more applications for compensation than deaths due to covid In Haryana
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना से हुई मौत पर मिलने वाले 50 हजार रुपये के मुआवजे के लिए कुल मौतों से 1071 अधिक आवेदन आ गए। प्रदेश के 11 जिलों में यह मामले सामने आए हैं, जबकि 11 जिले ही ऐसे हैं, जहां पर कोरोना से मौत होने के बावजूद 672 परिवारों ने मदद के लिए अभी तक आवेदन ही नहीं किया है। उधर, विभाग ने आवेदनों की जांच कर रहा है और खामियां मिलने पर 897 आवेदन रद्द किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रखे गए दस्तावेजों में यह खुलासा हुआ है। विज ने बताया कि 3 मार्च, 2022 तक प्रदेश में कुल 10,568 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके मुकाबले कुल 10967 लोगों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है। इनमें से 6925 मरीजों के लिए भुगतान कर दिया है और 3145 की के मामले अभी लंबित है। 
विज्ञापन


अब तक कुल 897 आवेदनों को खामियां होने के चलते रद्द किया गया है, शेष की जांच की जा रही है। जिन जिलों में कुल मौतों के मुकाबले अधिक आवेदन आए, उनमें अंबाला, चरखी दादरी, फतेहाबाद, फरीदाबाद, हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इन जिलों में 3 मार्च तक 4790 की मौत हुई, जबकि आवेदन 5861 आए हैं। इसी प्रकार शेष 11 जिलों में 5778 की मौत के मुकाबले 5106 परिवारों ने मदद के लिए दावा किया है। यहां 672 परिवारों ने दावा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में मौत से अधिक आवेदन

जिला मौत आवेदन भुगतान लंबित  अस्वीकृत
अंबाला 542 563 378 134 51
चरखी दादरी 145 187 110 76 01
फतेहाबाद 498 504 306 198 00
फरीदाबाद 739 865 529 163 173
हिसार 1170 1191 653 442 114
झज्जर 343 427 212 202 13
रेवाड़ी 224 297 142 155 00
रोहतक  534 770 601 54 115
सोनीपत 276 579 360 178 41
पलपल 155 168 87 51 30
महेंद्रगढ़ 164 310 102 161 47
                        

      यहां मौत अधिक आवेदन कम

जिला मौत आवेदन भुगतान लंबित अस्वीकृत
भिवानी 663 655 536 111 08
गुरुग्राम 1004   985  554 322 109
जींद 541 529 230 243 56
कैथल 370 329 238 52 39
करनाल 596 534 354 176 04
कुरुक्षेत्र 394 353 262 66 25
नूंह   134 85 60 25 00
पानीपत 670 429 328 81 20
पंचकूला 414 333 219 96 18
सिरसा 537 470 387   65 18
यमुनानगर 455 404 295 94 15

कोरोना से मौत पर सरकार देती है 50 हजार
हरियाणा सरकार कोरोना से मरने वालों के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा देती है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने एक पोर्टल बना रखा है। आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच की जाती है और जांच के बाद ही मृतक के परिवार को राशि दी जाती है। विभागीय अधिकारियों का का कहना है कि एक मरीज पर अधिक लोगों के दावे के चलते संख्या अधिक हुई है। इसके अलावा, अन्य बीमारियों से हुई मौत मामलों में भी आवेदन किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed