{"_id":"5a40f4444f1c1bbd208b8a8e","slug":"governor-vp-singh-badnaur-and-speaker-kp-rana-in-the-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल बदनौर, स्पीकर राणा केपी फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल बदनौर, स्पीकर राणा केपी फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Mon, 25 Dec 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बदनौर और स्पीकर ने फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत को नतमस्तक होने के लिए पंजाब राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, पंजाब विधान सभा स्पीकर राणा केपी सिंह पहुंचे।
इस मौके पर अंडेमान-निकोबार के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर सेवा मुक्त लेफ्टिनेंट जनरल भूपिंदर सिंह ने खास तौर पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पहुंचे और छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी को श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस दौरान गुुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई निर्मल सिंह ने उनको सिरोपे भेंट किए। इसके बाद सभी ने भौरा साहिब में स्थित सरहिंद दी दीवार के दर्शन भी किए।
इस मौके पर बातचीत दौरान पंजाब विधान सभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत की मिसाल कहीं नहीं मिलती। सात और नौ साल की उम्र में साहिबजादों ने जिस बहादुरी के साथ जालिम मुगल हुकूमत का मुकाबला किया और बेखौफ और दृढ़ता के साथ धर्म पर डटे रहे और महान शहादत देकर समूची दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की है, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके डिप्टी कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़, जिला पुलिस प्रमुख अलका मीना, एसडीएम अमरिंदर सिंह टिवाना, एसडीएम मनजीत सिंह चीमा, एसपी (जांच) हरपाल सिंह, डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, केवल सिंह समेत अन्य प्रमुख शख्सियत मौजूद थीं।