फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Governor Banwarilal Purohit reacted to confrontation with state govt

Jalandhar News: भगवंत मान मेरे बेटे जैसे, मैं उनको प्यार करता हूं... मगर राज्यपाल को कोई ऐसे बोलता है?

Thu, 27 Jul 2023 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

राज्यपाल पुरोहित ने राज्य सरकार के साथ टकराव पर कहा कि जब भी संविधान के उलट बात होगी तो उसका नोटिस लिया जाएगा। पंजाब सरकार का सत्र असंवैधानिक था। अब इस सत्र में पास होने वाले चारों बिल संवैधानिक कैसे हो सकते हैं? 

विज्ञापन
Governor Banwarilal Purohit reacted to confrontation with state govt
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुवार को जालंधर में कहा कि सीएम मान उनके बेटे जैसे हैं, मेरे बेटे की उम्र के हैं। यही वजह है कि मैं उनको बेहद प्यार करता हूं लेकिन उनकी भाषा कितनी गलत है। कोई राज्यपाल के बारे में ऐसा बोलता है क्या? सीएम मान मुझे कहते हैं कि देखो यह आदमी कहां से आया है... पता नहीं नागालैंड से या नागपुर से आया है? राज्यपाल ने आगे कहा कि मैं चुनौती देता हूं मेरी एक भी गलती बताओ। मैंने कभी पंजाब में प्रशासनिक दखलअंदाजी की है, जो संविधान के उलट होगा, उसमें राज्यपाल एक्शन लेगा ही।

विज्ञापन


राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुवार को जालंधर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इसके बाद पत्रकारों से खास बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ से पहले प्रबंध में चूक की लेकिन बाद में सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों का कार्य संतुष्टिजनक है। उन्होंने सिंचाई विभाग के सचिव कृष्ण कुमार और डीसी विशेष सरंगल से गिरदावरी करवाकर 15 दिन के भीतर किसानों को पैसा जारी करने को कहा है। 
विज्ञापन


राज्यपाल पुरोहित ने राज्य सरकार के साथ टकराव पर कहा कि जब भी संविधान के उलट बात होगी तो उसका नोटिस लिया जाएगा। पंजाब सरकार का सत्र असंवैधानिक था। अब इस सत्र में पास होने वाले चारों बिल संवैधानिक कैसे हो सकते हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हाल ही में सीएम मान ने कहा था कि चारों बिल जरूर पास होंगे। इस सवाल पर राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि सीएम मान के पास अलग संविधान की कॉपी होगी लेकिन संविधान की धारा 167 के तहत राज्यपाल को पूर्ण अधिकार है। सरकार को अगर सत्र बुलाना था तो मानसून सत्र में बुलाती। इसमें खुलकर हर मुद्दे पर बहस होती।

हरियाणा सरकार का प्रस्ताव आया है, अभी जमीन नहीं दी

राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में अलग विधानसभा बनाने का एक प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने जमीन की मांग की है। अभी प्रस्ताव उनके पास आया है जो विचाराधीन है। जमीन अलॉट नहीं की गई। इसमें कोई शक नहीं कि जमीन अलॉट करने का अधिकार उनके पास है।

मैंने तो दखलअंदाजी नहीं की

राज्यपाल पुरोहित से पूछा गया कि भगवंत मान ने ट्वीट किया कि देश को सिर्फ 30 लोग चला रहे हैं। इसमें 28 राज्यपाल, 29वें अमित शाह और 30वें पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इस पर राज्यपाल ने कहा कि आप बताओ कि मैंने कभी पंजाब के प्रशासनिक कार्य में दखलअंदाजी की है। कोई एक बात भी बता दे। फिर मैं कैसे सरकार चला रहा हूं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed