{"_id":"651a309e2e73a62e230f8596","slug":"governor-banwari-lal-purohit-written-to-dgp-gaurav-yadav-seeking-information-about-sukhpal-khaira-arrest-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने डीजीपी से मांगा जवाब, एसआईटी की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने डीजीपी से मांगा जवाब, एसआईटी की रिपोर्ट तलब
Mon, 02 Oct 2023 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 08:23 AM IST
सार
कांग्रेस की तरफ से राज्यपाल को बताया गया था कि खैरा को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गलत तरीके से गिरफ्तार किया है और उनकी गिरफ्तारी जिस पुराने केस में की गई है, उस पर सुप्रीम कोर्ट भी खैरा को राहत दे चुकी है।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा गिरफ्तार
- फोटो : ANI
विस्तार
भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की वर्ष 2015 के एनडीपीएस मामले में गिरफ्तारी से पंजाब में गरमाई सियासत के बीच, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर खैरा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी तलब कर ली है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा चंडीगढ़ में सुखपाल खैरा को उनके घर से गिरफ्तार किए जाने के बाद सरकार ने नशा तस्करी से उनके संबंधों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया था। खैरा की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था और उन्होंने खैरा की गिरफ्तारी को सियासी बदला करार देते हुए राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Amritsar: निजी दौरे पर अमृतसर आ रहे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं को दूर रहने की हिदायत
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से राज्यपाल को बताया गया था कि खैरा को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गलत तरीके से गिरफ्तार किया है और उनकी गिरफ्तारी जिस पुराने केस में की गई है, उस पर सुप्रीम कोर्ट भी खैरा को राहत दे चुकी है।
इस संबंधी अब राज्यपाल की तरफ से पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी के साथ ही एसआईटी द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा गया है। खैरा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस की टीम जलालाबाद ले गई थी और वहां अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। शनिवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अदालत ने खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में श्री मुक्तसर साहिब जेल भेज दिया था। श्री मुक्तसर साहिब में करीब डेढ़ घंटा जेल में रहने के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत जेल प्रशासन ने उन्हें नाभा की जेल में ट्रांसफर कर दिया था।