{"_id":"59004a034f1c1bb526c0c212","slug":"government-will-resolve-problems-through-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोई भी समस्या हो तो फेसबुक-ट्विटर पर बताएं, प्रदेश सरकार तुरंत करेगी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी समस्या हो तो फेसबुक-ट्विटर पर बताएं, प्रदेश सरकार तुरंत करेगी समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
सेवाओं में सुधार के लिए ट्विटर व फेसबुक का सहारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बातचीत करने और विभिन्न विभागों की सेवाओं में सुधार लाने के लिए सभी ट्विटर और फेसबुक उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचकूला में सोशल मीडिया शिकायत निवारण तंत्र पर आयोजित कार्यशाला में ये जानकारी दी।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का त्वरित, शीघ्र और समय पर निवारण करने के लिए हरियाणा 15 मई 2017 को एकीकृत सामाजिक मीडिया ट्रैकर-ट्विटर एवं फेसबुक लांच करेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) या सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी जाने वाली सभी प्रासंगिक अल्पकालिक शिकायतों की पहचान, कार्रवाई और समाधान करने के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण तंत्र की स्थापना की जा रही है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय ईमेल के माध्यम से प्राप्त सुझावों को भी इस प्रणाली के माध्यम से हल किया जा सकता है। यह ट्रैकर नागरिकों को सरकार के साथ आसानी से बातचीत करने का मंच उपलब्ध करवाएगा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें सोशल मीडिया पर शिकायतों का जवाब देने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की आधिकारिक ईमेल का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य परिषद की बैठक 27 को
Haryana CM Manohar lal khattar
- फोटो : अमर उजाला
स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य परिषद की बैठक 27 को
हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य परिषद की वार्षिक बैठक राज्यपाल एवं स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे हरियाणा राजभवन में होगी। बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए बजट अनुमानों पर चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत होगी। प्रत्येक जिले से एक-एक स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला शिक्षा अधिकारियों, मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन भी उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित होंगे। राज्य कार्यकारी समिति की वार्षिक आम बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित राज्य मुख्यालय में 26 अप्रैल को शाम पांच बजे डॉ. केके खंडेलवाल की अध्यक्षता में होगी।
प्रशिक्षणाधीन दो आईएएस को नियुक्ति
हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक मीणा को करनाल में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) और राहुल नरवाल को नूंह में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) नियुक्त किया है।