प्ले स्टोर पर भारत 'विरोधी एप', कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मांग-फौरन हटाया जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गूगल प्ले स्टोर पर भारत विरोधी अलगाववादी एप लान्च किए जाने पर गहरी चिंता जताई है। अधिकारियों को तुरंत इस मुद्दे पर गूगल से संपर्क करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र सरकार से अपील की कि गूगल से यह एप हटाने को कहे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने के ऐन पहले 2020 सिख रेफ्रेंडम एप लान्च किया गया है।
इससे पैदा हुए खतरे से निपटने के लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। सीएम ने मांग की कि फौरन यह एप हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले के जरिए मुफ्त में डाउनलोड किए जाने वाले इस एप के पीछे मंशा स्पष्ट रूप से 550वें प्रकाश पर्व को लेकर चल रहे समागमों के बीच सिखों को दो-फाड़ करना है। जोकि निश्चित तौर पर आईएसआई का एजेंडा है।
एक कट्टर अलगाववादी ग्रुप को ऐसा एप अपलोड करने की मंजूरी गूगल ने कैसे दी। अगर गूगल ऐसे कट्टर ग्रुप का समर्थन करने वाली कंपनी की छवि से बचना चाहती है तो उसे तुरंत इसे प्ले स्टोर से हटा लेना चाहिए। ऐसी घटना मुल्क के लिए, खासकर पंजाब के लिए सुरक्षा के पक्ष से खतरे का सरोकार रखती है।
एप लॉन्च करने के लिए समय का चुनाव संकेत देता है कि आईएसआई अपने घिनौने एजेंडे को लागू करना चाहती है। सिख फॉर जस्टिस जिसकी आड़ में आईएसआई रेफ्रेंडम 2020 को हवा दे रही है, को केंद्र सरकार कुछ समय पहले गैर कानूनी संगठन घोषित कर चुकी है। आईएसआई के समर्थन से एसएफजे लगातार भारत विरोधी मुहिम चलाता रहा है।
अब उसने गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल किया है। सीएम ने कहा कि आईएसआई द्वारा अलगाववादी गतिविधियों के जरिए पंजाब को दोबारा अस्थिर करने के प्रयासों के मद्देजर भारत को चौकस रहना चाहिए। खासतौर पर करतारपुर कॉरीडोर खोले जाते समय ज्यादा चौकन्ने रहने की जरूरत है।