फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will raise issue of 'Anti-India App' With Google

प्ले स्टोर पर भारत 'विरोधी एप', कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मांग-फौरन हटाया जाए

Fri, 08 Nov 2019 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Government will raise issue of 'Anti-India App' With Google
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गूगल प्ले स्टोर पर भारत विरोधी अलगाववादी एप लान्च किए जाने पर गहरी चिंता जताई है। अधिकारियों को तुरंत इस मुद्दे पर गूगल से संपर्क करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र सरकार से अपील की कि गूगल से यह एप हटाने को कहे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने के ऐन पहले 2020 सिख रेफ्रेंडम एप लान्च किया गया है। 

विज्ञापन


इससे पैदा हुए खतरे से निपटने के लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। सीएम ने मांग की कि फौरन यह एप हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले के जरिए मुफ्त में डाउनलोड किए जाने वाले इस एप के पीछे मंशा स्पष्ट रूप से 550वें प्रकाश पर्व को लेकर चल रहे समागमों के बीच सिखों को दो-फाड़ करना है। जोकि निश्चित तौर पर आईएसआई का एजेंडा है। 

विज्ञापन

एक कट्टर अलगाववादी ग्रुप को ऐसा एप अपलोड करने की मंजूरी गूगल ने कैसे दी। अगर गूगल ऐसे कट्टर ग्रुप का समर्थन करने वाली कंपनी की छवि से बचना चाहती है तो उसे तुरंत इसे प्ले स्टोर से हटा लेना चाहिए। ऐसी घटना मुल्क के लिए, खासकर पंजाब के लिए सुरक्षा के पक्ष से खतरे का सरोकार रखती है। 

एप लॉन्च करने के लिए समय का चुनाव संकेत देता है कि आईएसआई अपने घिनौने एजेंडे को लागू करना चाहती है। सिख फॉर जस्टिस जिसकी आड़ में आईएसआई रेफ्रेंडम 2020 को हवा दे रही है, को केंद्र सरकार कुछ समय पहले गैर कानूनी संगठन घोषित कर चुकी है। आईएसआई के समर्थन से एसएफजे लगातार भारत विरोधी मुहिम चलाता रहा है।

अब उसने गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल किया है। सीएम ने कहा कि आईएसआई द्वारा अलगाववादी गतिविधियों के जरिए पंजाब को दोबारा अस्थिर करने के प्रयासों के मद्देजर भारत को चौकस रहना चाहिए। खासतौर पर करतारपुर कॉरीडोर खोले जाते समय ज्यादा चौकन्ने रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed