फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government should do action on pakistan against pathankot terror attack: shahi imam

आतंकी हमला पाक की करतूत, मुंहतोड़ जवाब दें: शाही इमाम

Tue, 05 Jan 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 05 Jan 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
government should do action on pakistan against pathankot terror attack: shahi imam

पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की राज्य के मुस्लमानों की ओर से शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने कड़े शब्दों में निन्दा की है।

विज्ञापन


शाही इमाम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकवाद फैलाने वाले देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। आज यहां लुधियाना की इतिहासिक जामा मस्जिद में पत्रकारों से बातचीत में शाही इमाम ने कहा कि आतंकवाद की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। बेगुनाहों का खून बहाने वाले इंसान नहीं हैवान हैं।
विज्ञापन


शाही इमाम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान में भारत की एंबेसी को बंद किया जाए, वहां से राजदूत को वापस बुला कर राजनायिक संबंधों को खत्म किया जाए। पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाए कि वे देश के दुश्मनों को भारत के हवाले करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही इमाम ने कहा कि पठानकोट आतंकवादी हमले में दुश्मन से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त कर गए जवानों को पूरा देश सलाम करता है, लेकिन इसके साथ ही पूरे भारत के लोग चाहते है कि प्रधानमंत्री जी अब कूटनीति छोड़कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें।

शाही इमाम ने कहा, दो महीने पहले ही जताई थी आशंका

government should do action on pakistan against pathankot terror attack: shahi imam

शाही इमाम ने कहा हम दुश्मन को भी बताना चाहते है कि वह कान खोलकर सुन ले कि उसकी यह ओछी साजिश कामयाब न होगी। देश में रहने वाले सभी हिन्दू, मुस्लिम, सिख व इसाई अपने देश की सुरक्षा के लिए एकजुट है।

शाही इमाम ने कहा कि देश में आतंकवादियों को बढ़ावा वही भ्रष्ट और लालची लोग दे रहें है जो कि चांदी के चंद सिक्कों के लिए अपना ईमान दुश्मन के हाथों बेच देते हैं।


शाही इमाम के सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि उनकी ओर से दो महीने पहले ही लुधियाना पुलिस को शाही इमाम जी की सुरक्षा के संबंध में लिखे गए एक पत्र में यह आशंका जताई गई थी कि गुरदासपुर में कादियानी जमात के 25 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में हजारों पाकिस्तानी के शामिल होने की आशंका जताई थी, जिनमें आतंकी संगठनों के लिए रैकी करने वाले भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed