{"_id":"5f0ad7d44159e738080fbce5","slug":"government-schools-lagging-behind-to-private-schools-in-performance-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोटा बजट फिर भी प्राइवेट स्कूलों से पिछड़ रहे म्हारे सरकारी स्कूल, यमुनानगर-पंचकूला में अच्छा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटा बजट फिर भी प्राइवेट स्कूलों से पिछड़ रहे म्हारे सरकारी स्कूल, यमुनानगर-पंचकूला में अच्छा प्रदर्शन
Sun, 12 Jul 2020 03:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:17 PM IST
सार
- पंचकूला, यमुनानगर में ही प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ सके सरकारी स्कूल
- सरकारी स्कूलों ने दिया 59.73 फीसदी परिणाम तो प्राइवेट का परिणाम रहा 69.53
- भिवानी में सरकारी के 49.71 के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का परिणाम रहा 73.37
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के लिए मोटा बजट आता है। प्राइवेट स्कूलों की तुलना ज्यादा शिक्षित शिक्षक हैं। बावजूद इसके प्रदेश के सरकारी स्कूल परिणाम के मामले में बुरी तरह पिछड़ रहे हैं। इस बार सरकारी स्कूलों के 59.73 फीसदी ही परीक्षार्थी पाए हुए जबकि प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 69.53 फीसदी रहा।
विज्ञापन
पंचकूला, यमुनानगर ही दो जिले ऐसे रहे, जहां सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट से बेहतर परिणाम दिया है। पंचकूला में सरकारी स्कूलों का परिणाम 66.04 फीसदी रहा जबकि प्राइवेट का 62.04। यमुनानगर की बात करें तो सरकारी स्कूलों का परिणाम 68.95 फीसरी रहा जबकि प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 67.72 रहा।
विज्ञापन
चरखी दादरी और भिवानी के सरकारी स्कूल रहे फिसड्डी
चरखी दादरी और भिवानी में प्राइवेट स्कूलों के सामने सरकारी स्कूल फिसड्डी साबित हुए। चरखी दादरी में सरकारी स्कूलों का परिणाम 52.14 फीसदी रहा जबकि प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 78.3 फीसदी रहा। यानी 26.16 फीसदी अधिक। इसी तरह भिवानी में सरकारी स्कूलों का परिणाम 49.71 फीसदी रहा जबकि प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 73.37 रहा। यानी 23.66 फीसदी अधिक। नूंह में सरकारी स्कूलों का परिणाम 48.58 फीसदी रहा और प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 66.34 प्रतिशत। यानी प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 17.76 फीसदी अधिक।
विज्ञापन
- जिला सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल
- अंबाला 57.07 61.42
- भिवानी 49.71 73.37
- फरीदाबाद 55.29 62.55
- फतेहबाद 66.39 74.53
- गुरुग्राम 66.46 70.56
- हिसार 63.51 70.35
- झज्जर 56.02 72.45
- जींद 65.53 74.06
- करनाल 58.15 66.64
- कैथल 62.23 73.95
- कुरुक्षेत्र 56.22 64.52
- महेन्द्रगढ़ 63.71 77.22
- पंचकूला 66.04 62.04
- पानीपत 60.55 66.93
- रेवाड़ी 65.48 78.06
- रोहतक 52.07 64.24
- सिरसा 60.41 72.06
- सोनीपत 60.97 65.87
- यमुना नगर 68.95 67.72
- नूंह 48.58 66.34
- पलवल 51.88 70.89
- चरखी दादरी 52.14 78.3