फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government schools backward, 8.33 in 12th and 3.70 percent decline in 10th

Chandigarh News: सरकारी स्कूल पिछड़े, 12वीं में 8.33 और 10वीं में 3.70 प्रतिशत की आई गिरावट

Sat, 13 May 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Government schools backward, 8.33 in 12th and 3.70 percent decline in 10th
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों के परिणाम में पिछले वर्ष के मुकाबले बारहवीं और दसवीं दोनों कक्षाओं में गिरावट आई है। 12वीं के परिणाम में 8.33 प्रतिशत और 10वीं में 3.70 प्रतिशत की कमी आई है। शहर में 94 गवर्नमेंट हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 11723 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 11722 का परिणाम जारी किया गया। इसमें 8257 उम्मीदवार पास हुए हैं। ओवरऑल पासिंग प्रतिशत इस वर्ष का 70.43 प्रतिशत रहा है। पांच सरकारी स्कूलों का परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा है। वहीं, 97 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

शहर के 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में परीक्षा के लिए 14749 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12117 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस सत्र का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 82.15 रहा है। वहीं चार गवर्नमेंट स्कूलों का परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा है। कुल 515 विद्यार्थियों ने 515 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। पिछली बार बारहवीं में ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 90.49 रहा था, वहीं दसवीं में ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 74.13 रहा था। दसवीं में 462 विद्यार्थी और बारहवीं में 1105 विद्यार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन


बारहवीं में अर्नव, आर्यन, मनन, रूहानी और तनु ने किया टॉप
शहर के सरकारी स्कूलों में मेडिकल में जीएमएसएसएस-21 के अर्नव तिवारी, जीएमएसएसएस-33 की हर्षिता और जीएमएसएसएस एमएचसी की वृद्धि पराशर ने 96.6 प्रतिशत, जीएमएसएसएस-33 के ओजस्वी ने 96.4 और जीएमएसएसएस-16 की चाहत ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं नॉन मेडिकल में जीएमएसएसएस-35 के आर्यन आर चुघ ने 97.6, जीएमएसएसएस एमएचसी की उर्वी ने 96.8, जीएमएसएसएस-16 की युक्ता बहुगुणा ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स में जीएमएसएसएस-8 की मनन आहूजा ने 97.6, जीएमएसएसएस-16 के रजत गुप्ता ने 97, जीजीएमएसएसएस-18 की एंजेलिका पिपलानी ने 96.6 और जीएमएसएसएस एमएचसी के हर्षित ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ह्यूमेनिटी में जीएमएसएसएस-35 के रुहानी सिंह ने 97.8 प्रतिशत और एकमजोत कौर के 97.2, जीएमएसएसएस-16 के कृषा भाटिया और अर्पनजोत कौर के 97.2 और जीजीएमएसएसएस-18 की विभूति शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक लिए हैं। स्किल कोर्स में जीजीएमएसएसएस-18 की तनु गुलेरिया ने 96.8, जीजीएमएसएसएस-20बी की सानिया ने 96, जीएमएसएसएस-22 के कार्तिक कुमार सहू ने 96 और आंचल ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दसवीं में रूपम और दिवांशु ने किया टॉप
दसवीं में जीजीएमएसएस-18 की रूपम और जीएमएसएसएस-20डी के दिवांशु सिंह मेहरा ने 96.4 प्रतिशत, जीजीएमएसएसएस-18 की पूजा ने 96.2, जीएमएसएसएस-37 बी के शुभदीप कौर ने 96, जीएमएसएसएस-16 की प्रिया और जीजीएमएसएसएस-18 के वैभवी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

बारहवीं में इन स्कूलों ने किया टॉप
स्कूल पासिंग प्रतिशत
जीएमएसएसएस-33 - 97.63 -
जीएमएसएसएस- एमएचसी - 96.45 -
जीएमएसएसएस-16 - 95.36


दसवी में इन स्कूलों ने किया टॉप
स्कूल - पासिंग प्रतिशत
जीएमएसएसएस-16 - 99.03
जीजीएमएसएसएस-20 बी - 98.70 जीएमएसएसएस-37 बी - 97.97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed