फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   government jobs, recuritments, haryana jobs, police jobs, haryana government, haryana

गुडन्यूज: 50 हजार सरकारी पदों पर जारी हैं नियुक्तियां, मौका छूट न जाए

Wed, 01 Jun 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
government jobs, recuritments, haryana jobs, police jobs, haryana government, haryana
लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी
हरियाणा में करीब 50 हजार खाली पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार की ओर लगातार विभागों में रिक्तियां निकाली जा रही है। अब तक 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो चुकेहैं जबकि सरकार का दावा है कि हर साल 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए कौशल विकास केन्द्र और विश्वविद्यालय के अलावा पॉलिटेकिभनक व अन्य कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला भी जारी है। मार्च में गुड़गांव में हुए हैपनिंग हरियाण समिट के दौरान देश विदेश की अग्रणी कंपनियों ने हरियाणा में निवेश में रूचि दिखाई थी। माना जा रहा है विदेशी निवेश से न केवल छोटे और मध्यम दर्जे बल्कि अग्रणी कंपनियों में भी हर साल लाखों की संख्या में रोजगार का सूजन होगा।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सात हजार पुलिस कांस्टेबल के करीब सात हजार अन्य पदों के लिए भी आवेदन मंगाए जा चुकेहैं। इनमें क्लर्क, जूनियर इंजीनियर, टीचर सहित अन्य कई पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल भी रही है।  कौशल विकास केन्द्र और कौशल विकास यूनिवर्सिटी से भी रोजगार संभावनाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल प्रदेश के अग्रणी संस्थानों से पढ़ाई करने वालों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिये दूसरे प्रदेशों में भी अग्रणी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पंचकूला में निफ्ट, नए मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दिए जाने से कई ऐसे क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ने लगे हैं, जो अब तक अछूता रह गए थे। गुड़गांव, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में भी मौजूद सैकड़ों की संख्या में कंपनियों और फैक्ट्रियों में औद्योगिक विकास की रफ्तार में तेजी आने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed