फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government Instructions Regarding Corona Virus

कोरोना वायरस: हरियाणा में पहली से 12वीं तक की परीक्षाएं स्थगित, आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

Thu, 19 Mar 2020 12:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Mar 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Government Instructions Regarding Corona Virus
आंगनबाड़ी

हरियाणा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 2529 संदिग्ध मरीज सामने आए थे, जिनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 3041 हो गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 1 दिन में ही 512 नए संदिग्ध मरीज कोरोना के सामने आए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 31 तक टलीं 
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहली से 12वीं कक्षा तक की वार्षिक एवं मूल्यांकन परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने बुधवार शाम परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश जारी किए। पहली से 8वीं की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू हो रही थीं। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि अब अगले आदेशों तक बोर्ड की सभी परीक्षाएं नहीं होंगी। आगामी परीक्षा कार्यक्रम पहली अप्रैल को स्थिति की समीक्षा के बाद जारी होगा। प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज स्थिति सामान्य होने के बाद ही जनता दरबार लगाएंगे। बिजली वितरण निगमों ने उपभोक्ताओं को कार्यालय आने से मना कर दिया है। परिवहन विभाग परमिट के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही सुनवाई करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह ने बुधवार शाम परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही थीं। अब अगले आदेशों तक परीक्षाएं नहीं होंगी। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च, 2020 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्णय बच्चों की सुरक्षा में उठाया गया कदम है। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ड्यूटी पर आएंगी और रिकॉर्ड के रखरखाव के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता और सीओवीआईडी-19 के बारे जागरूक करेंगी।


पहल योजना का एमओयू कोरोना के चलते स्थगित
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने ‘पहल’ योजना के अंतर्गत होने वाले एमओयू को कोरोना वायरस के खतरे के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया है। 19 मार्च को शिक्षा सदन पंचकूला में यह एमओयू होना था। नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed