फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   goverdhan puja celebration in isckon temple chandigarh

इस्कॉन टेंपल में गोवर्धन पूजा, भजन और कीर्तन में उमड़े हजारों लोग

Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
goverdhan puja celebration in isckon temple chandigarh
इस्कॉन टेंपल चंडीगढ़ में गोवर्धन पूजा
चंडीगढ़ में सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर (हरेकृष्ण धाम) में सोमवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकुट पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस्कॉन में प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस कार्यक्रम में दो हजार भक्त उपस्थित हुए। सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


मंदिर के हॉल में गाय की गोबर से भगवान श्री कृष्ण को बाएं हाथ की उंगली पर गोवर्धन धारण किए हुए की आकृति बनाई गई। इसे आकर्षक तरीके से सजाया गया। भगवान कृष्ण और गोवर्धन की भव्य आरती की गई। भक्तों ने इनकी परिक्रमा की। मधुर संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गोवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


झलकियां...
-गाय की गोबर से भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन की आकृति बनाई गई।
-अन्नकूट - चावल के अलग अलग रंगों, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और फलों की विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया गया।
-आरती और गोवर्धन की परिक्रमा की गई
-भजन और संकीर्तन किया गया
-गोवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed