फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gopal rai treated as Modi's minister, check govt documents after grand welcome

केजरी के मंत्री को समझा मोदी का मंत्री, आवभगत कर चेक कराया सरकारी रिकॉर्ड

Sun, 01 Jan 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 01 Jan 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Gopal rai treated as Modi's minister, check govt documents after grand welcome
केजरीवाल के मंत्री को समझा केंद्रीय मंत्री

पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों के इस कारनामे को जानकर आप दंग रह जाएंगे। यहां बात सिर्फ मंत्री की पहचान की नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है। 

विज्ञापन

 

दरअसल पंजाब मंडी बोर्ड अधिकारियों ने दिल्ली की आप सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय को मोदी सरकार का मंत्री समझकर उनका स्वागत किया। साथ आवभगत कर उन्हें सरकारी रिकार्ड भी चेक कराए। पंजाब मंडी बोर्ड अधिकारियों की कार्यवाही चर्चा का विषय बन गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से स्थानीय मंडी बोर्ड अधिकारियों को पत्र मिला था कि दिल्ली सरकार के मंत्री 31 दिसंबर को सुबह मोगा सब्जी मंडी में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंडी बोर्ड अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री आने के वहम हो गया। पंजाब मंडी बोर्ड के डीजीएम और अधिकारियों ने मोगा मंडी का दौरा किया। इसके बाद मंडी में सफाई के लिए नगर निगम से मुलाजिम मंगवाए गए। गंदगी से भरी मंडी को पूरी तरह से चमका दिया गया। 

गोपाल राय का स्वागत कर सरकारी रिकार्ड चेक कराए

Gopal rai treated as Modi's minister, check govt documents after grand welcome
गोपाल राय

दिल्ली की आप -सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय दोपहर को पहुंचे। मंडी बोर्ड अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया और आवभगत में भागदौड़ की। उन्होंने सरकारी रिकार्ड भी चेक करवाया। 

इस दौरान आम आदमी पार्टी वालंटियर व नेता भी मार्केट कमेटी दफ्तर पहुंच गए। इस पर पता लगा कि जिस मंत्री की मंडी बोर्ड अधिकारी सेवा लगे हैं, वह केंद्रीय मंत्री के बजाए दिल्ली की आप सरकार के मंत्री गोपाल राय हैं। 

इस दौरान मंत्री गोपाल राय ने बताया दिल्ली में बड़ी मंडी बनाने की योजना है। वह इस मंतव्य के मद्देनजर पंजाब की कुछ मंडियों का दौरा करने आए हैं। मार्केट कमेटी चेयरमैन तरसेम सिंह रतियां ने कहा कि उन्हें मंडी बोर्ड अधिकारियों ने बुलाया था कि मंडी में केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं। 

जब हकीकत का पता लगा, तो वह वहां से चले आए और सारी स्थिति बारे खेती मंत्री जत्थेदार तोता सिंह को अवगत करवा दिया गया। जिला मंडी अफसर जसवीर कौर से संपर्क नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed