फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gopal Kanda may Back his Support from Hooda Govt

कांडा आज ले सकते हैं हुड्डा सरकार से समर्थन वापस

Wed, 30 Apr 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
Gopal Kanda may Back his Support from Hooda Govt

हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और सिरसा से निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर सकते हैं। वे बुधवार को राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से मिलेंगे और समर्थन वापसी का पत्र देंगे।

विज्ञापन


कांडा से जब समर्थन वापस लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बुधवार को वे चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरू होंगे और बड़ी खबर देंगे। अलबत्ता, उनके निकटवर्ती सूत्रों ने पुष्टि की है कि बुधवार को समर्थन वापसी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोपाल कांडा ने 2009 में कांग्रेस सरकार बनवाने के लिए सात निर्दलीय विधायकों में से सबसे अंत में समर्थन दिया था। समर्थन देने के बदले उन्हें गृह राज्यमंत्री बनाया गया था। इससे पहले कांग्रेस विधायक धर्मबीर सिंह इस्तीफा दे चुके हैं और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री के मित्र और अंबाला शहर कांग्रेस विधायक विनोद शर्मा कांग्रेस छोड़ चुके हैं मगर वे विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कांडा समर्थन वापस लेते हैं तो हुड्डा सरकार को विनोद शर्मा समेत 52 विधायकों का समर्थन हासिल होगा जिनमें बसपा के एक मात्र विधायक डिप्टी स्पीकर अकरम खान भी शामिल हैं। इस समय विधानसभा में 90 में से 88 विधायक हैं। धर्मबीर सिंह और चरणजीत सिंह रोड़ी ने लोकसभा चुनाव के लिए विधायक पद से त्यागपत्र दे दिए थे इसलिए विधायकों के दो पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed