फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gopal Chawla responsible for 550th parkash parv event arrangements in pakistan

पाकिस्तान में 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर अब भी सरगर्म है गोपाल चावला, बनाया दफ्तर

Tue, 30 Jul 2019 11:58 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 30 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Gopal Chawla responsible for 550th parkash parv event arrangements in pakistan
गोपाल चावला - फोटो : फाइल फोटो
पद से हटाए जाने के बावजूद गोपाल चावला पंजाबी सिख संगत संस्था के चेयरमैन के रूप में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के आयोजन में पूरी तरह सरगर्म है। पाकिस्तान सरकार द्वारा खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


पीएसजीपीसी के महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद गोपाल चावला ने गुरुद्वारा ननकाना साहिब में पंजाबी सिख संगत संस्था का दफ्तर भी स्थापित कर लिया था। इसी दफ्तर में बैठ कर गोपाल चावला विदेशों में बसे खालिस्तानियों के पाकिस्तान दौरे के दौरान भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित करता रहा है।
विज्ञापन


वही गुरुद्वारा ननकाना साहिब के धार्मिक आयोजनों पर कंट्रोल भी करता है। गुरुद्वारा साहिब में स्थित इस दफ्तर में गोपाल चावला ने अपनी सीट के ऊपर श्री गुरु नानक देव जी का एक चित्र टांगा हुआ है। टेबल के दाईं तरफ पाकिस्तानी झंडा और दूसरी तरफ एक केसरी झंडा रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसरी झंडे पर खालिस्तान लिखा हुआ है या नहीं, यह जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन चावला ने इस केसरी झंडे को पाकिस्तान के झंडे से थोड़ा ऊंचा रखा हुआ है। दो दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार डॉ. इशरत हुसैन के गुरुद्वारा ननकाना साहिब के दौरे के दौरान गोपाल चावला ने उन्हें सम्मानित किया, लेकिन पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त प्रधान जसवंत सिंह के साथ दूरी बनाकर रखी।

डॉ. इशरत हुसैन द्वारा ईटीपीबी के अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग में गोपाल चावला को दूर रखा गया, लेकिन डॉ. इशरत हुसैन को सम्मानित करने की फोटो जो पाकिस्तानी अखबारों में छपी, उसकी कटिंग सोशल मीडिया पर डालकर विदेशों में बैठे खालिस्तानियों को इस बात के संदेश दिए कि वह अब भी पाकिस्तान की सिख राजनीति और धार्मिक मामलों में पकड़ रखते हैं।

नगर कीर्तन में खालिस्तानी गतिविधियों को हवा दे सकता है चावला

गोपाल चावला अपने अस्तित्व को बचाने के लिए बड़ी संख्या में पाकिस्तानी संगत के साथ श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में गुरुद्वारा ननकाना साहिब से निकाले जाने वाले इंटरनेशनल नगर कीर्तन में शामिल होगा। एक सिख के नाते चावला को कोई नहीं रोक सकता।

नगर कीर्तन के दौरान चावला द्वारा किए जाने वाले संभावित खालिस्तानी प्रचार को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियों की नजरें गड़ गई हैं। नगर कीर्तन में पहली बार सिखों की कई धार्मिक शख्सियतें शामिल हो रही हैं। उनकी उपस्थिति के दौरान गोपाल चावला खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने के लिए ऐसी हरकत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed