फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   google offer 40 lakhs package to mohali's girl, chandigarh

मोहाली की बेटी को गूगल ने दिया 40 लाख का पैकेज, सिडनी से बुलावा

Wed, 10 Aug 2016 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 10 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
 google offer 40 lakhs package to mohali's girl, chandigarh
Vanya Juhal, Mohali - फोटो : amar ujala
मोहाली की बेटी का गूगल कंपनी के सिडनी कार्यालय के लिए सॉफ्टेवयर इंजीनियर के रूप में चयन हुआ है। पैकेज 40 लाख रुपये सालाना है।
विज्ञापन


सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 2010 बैच की छात्रा वान्या जुहाल ने स्कूल नहीं बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। वान्या का चयन गूगल कंपनी के सिडनी कार्यालय के लिए सॉफ्टेवयर इंजीनियर के रूप में हुआ। जिसे कंपनी द्वारा 40 लाख का सालान पैकेज दिया गया है। वान्या ने शेमरॉक से स्कूलिंग करने के बाद आईआईटी हैदराबाद में प्रोफेशनल डिग्री हासिल की थी।

वान्या ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल ने जिस तरह से उसे कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रेरणा आगे जाकर उसके काम आई। वान्या ने अपनी अध्यापिका परनीत सोहल (जो इस समय स्कूल की प्रिंसीपल भी हैं) का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने परनीत सोहल मैडम की देखरेश में उनकी पूरी की स्कूली पढ़ाई ने आज उसके सपनों को उडान दी है। स्कूल के वाइस चेयरमैन करण बाजवा ने वान्या की सफलता पर खुशी जताई। इऌस अवसर पर स्कूल द्वारा वान्या को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
विज्ञापन


मंजिल हासिस करने के लिए कड़ी मेहनत करे
वान्या ने सीनियर छात्रों के साथ अपना तजुर्बेँ भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। अगर कोई भी कड़ी मेहनत करता है। साथ ही उसके माता पिता का सहयोग व स्कूल द्वारा बेहतरीन शिक्षा मिल जाए तो एक सफल कैरियर मिलना और मंजिल हासिल करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही वान्या ने छात्रों के साथ प्रोफेशनल कोर्स के मुकाबलों संबंधी भी जानकारी भी शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed