फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goods worth of lakhs rupees missing from the residence of two former ministers in Punjab

पंजाब: दो पूर्व मंत्रियों ने खाली की सरकारी कोठी, लाखों की एलईडी व फ्रीज गायब, अब मान सरकार कराएगी जांच

Mon, 04 Apr 2022 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 01:20 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग ने एक पत्र जारी कर मंत्रियों से विभाग को सामान सौंपने का आग्रह किया है। इस मामले में शिकायत के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मंत्री बंगला खाली करने के साथ ही सामान अपने साथ ले गए हैं हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गायब सामान का क्या हुआ।

विज्ञापन
Goods worth of lakhs rupees missing from the residence of two former ministers in Punjab
गुरप्रीत सिंह कांगड़ और मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में नई सरकार बनने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक सरकारी आवासों को खाली कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार के मंत्रियों द्वारा खाली की गईं कोठियों से तीन लाख की पांच एलईडी, 1.10 लाख के दो फ्रिज समेत लाखों का अन्य कीमती सामान गायब मिला है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पंजाब सरकार ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही गायब सामान की मंत्रियों से वूसली करने को भी कहा है। इसका खुलासा पंजाब के लोक निर्माण विभाग के पत्र से हुआ है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सेक्टर 2 में कोठी नंबर 47 को खाली कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि कोठी से एक डाइनिंग टेबल, 10 डाइनिंग चेयर, एक सर्विस ट्रॉली और एक रिंक लाउंजर सोफा गायब है। 10 मार्च को जारी पत्र में बताया गया है कि सेक्टर-17 स्थित पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ की कोठी नंबर 960 में कीमती सामान गायब मिला है। 
विज्ञापन


कोठी से 65,530 कीमत का 420 लीटर का नया फ्रिज, और 44000 रुपये का 422 लीटर का फ्रिज, 43 इंच की पांच एलईडी है। जिनकी कीमत 298100 रुपये अभिलेखों में दर्ज है। इसके अलावा ओएफआरआर के चार हीटर जिनकी कीमत 56680 रुपये, 44000 रुपये कीमत के 6 हीटर, 835 रुपये का एक सिंगल रॉड रूम हीटर, 8000 रुपये के पांच पंखे गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने वापस मांगा सामान
लोक निर्माण विभाग ने एक पत्र जारी कर मंत्रियों से विभाग को सामान सौंपने का आग्रह किया है। इस मामले में शिकायत के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मंत्री बंगला खाली करने के साथ ही सामान अपने साथ ले गए हैं हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गायब सामान का क्या हुआ।

मनप्रीत बादल ने दिए 1.84 लाख
मनप्रीत बादल की ओर से सामान के एवज में सरकार को 1.84 लाख रुपये का भुगतान दिया गया है। उन्होंने कहा है कि वे 15 साल पहले आए थे, इसलिए सामान की जो कीमत है वह अदा कर रहे हैं। पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने कहा कि वह सामान वापस करेंगे। अभी उनका सामान सरकारी आवास में ही है।

 

सरकारी मकानों से कथित रूप से सामान गायब होने के मामले की सरकार जांच कराएगी। हालांकि पंजाब के राजनेता पिछले कई वर्षों से राज्य को लूट रहे हैं लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित मकानों से सामान गायब होना आश्चर्यजनक है। मेरे आधिकारिक आवास से भी बहुत कुछ गायब हो गया है। कुलदीप सिंह धालीवाल, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री, पंजाब सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed