फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goods worth lakhs burnt to ashes in fire in Sector-17 shop

Chandigarh News: सेक्टर-17 की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर राख

Fri, 13 Oct 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt to ashes in fire in Sector-17 shop
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग को घटना की जानकारी वीरवार सुबह 9.56 बजे मिली। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त दुकान बंद होने के चलते किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में दुकान में रखा करीब 8 से 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और एसी जलकर खाक हो गए। केबल भी जल गईं। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर 17 फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की गाड़ियां ने दस मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें आग किस कारण से लगी और अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन किया गया या नहीं, इन सभी बातों का उल्लेख रिपोर्ट में किया जाएगा। अग्निशमन विभाग पहले से ही अग्नि सुरक्षा मानदंडों के संबंध में इमारतों का सर्वेक्षण करने पर काम कर रहा है। हाल ही में बड़ी आग की घटनाओं के बाद विभाग बहुत गंभीर हो गया है, जिसमें पीजीआई में एक और औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की तीन घटनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed