फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goodbye Monsoon: Rains bid farewell in September with 37.8 mm rainfall

अलविदा मानसून : सितंबर में 37.8 मिमी बारिश के साथ विदा हुई बरसात

Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Goodbye Monsoon: Rains bid farewell in September with 37.8 mm rainfall
चंडीगढ़। पूरे सीजन में झमाझम बारिश के बाद मानसून ने शहर से विदाई ले ली है। शनिवार को मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इस बार सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। सितंबर माह में 37.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन के अनुसार इस मानसून शहर से विदा ले चुका है। सामान्य तौर पर चंडीगढ़ से मानसून 25 से 27 सितंबर तक विदा ले लेता है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से 24 सितंबर तक शहर में बादल छाए रहे। इसकी वजह से इसकी विदाई का समय थोड़ा आगे खिसका है। मानसून के विदा होते ही सुबह और शाम शहर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। लोगों ने एसी कूलर का इस्तेमाल कम कर दिया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि 2023 के मानसून में हुई बारिश पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा है। हालांकि, मानसून ने इस बार कई रंग दिखाए। जुलाई माह में तीन दिन में ही साल भर के बारिश के कोटे का 40 फीसदी पानी बरस गया था तो सितंबर माह में सामान्य से भी 34.3 फीसदी कम बारिश हुई। पिछले साल 29 सितंबर को मानसून वापसी की घोषणा हुई थी। मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा कि मानसून की विदाई के बाद चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। दिन के समय धूप निकलेगी, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का भी अहसास होगा। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार की मानसून में झमाझम बरसे मेघ


महीना हुई बारिश(एमएम) सामान्य(एमएम) अंतर(%)
जून 142.9 155.5 -8



जुलाई 738.7 273.2 170

अगस्त 270.7 284.8 -5



सितंबर --- 37.8 131.4 --

सीजन (जून-सितंबर) 1134.6 844.9 34.3



वर्ष हुई वर्षा(एमएम) - सामान्य(एमएम) - अंतर(%)


2013 - 792.8 - 835.1 - -5

2014 - 354.5 - 844.2 - -58



2015 - 548.3 - 844.2 - -35

2016 - 456.9 - 844.2 - -46



2017 - 752.8 - 844.2 - -11

2018 - 993.3 - 844.2 - 18



2019 - 716.4 - 846.5 - -15

2020 - 791.1 - 846.5 - -7



2021 - 600.2 - 846.5 - -29

2022 - 902.5 - 844.9 - 7



2023 - 1134.4 - 844.9 - 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed