{"_id":"577feed34f1c1be6567fb7f3","slug":"good-news-medicine-pgi-chandigarh-amrit-pharmacy-pgi-administration-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: पीजीआई में मरीजों को मिलेगी 'अमृत', सस्ते मिलेंगे स्टंट व दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: पीजीआई में मरीजों को मिलेगी 'अमृत', सस्ते मिलेंगे स्टंट व दवाइयां
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में कैंसर की दवाओं में 70 फीसदी कमी लाने वाले अमृत फार्मेसी के तीसरे आउटलेट को पीजीआई ने मंजूरी दे दी है। तीसरा आउटलेट एडवांस कार्डियक सेंटर में खोला जाएगा।
पूरी संभावना है कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में स्टोर को मरीजों के लिए समर्पित कर दिया जाए। इस आउटलेट से मरीजों को काफी फायदा मिलने वाला है। इसमें हार्ट संबंधी दवाएं और कार्डियक इम्प्लांट पर 70 से 80 फीसदी तक डिस्काउंट मिलने के आसार हैं। जगह चुन ली गई है और आउटलेट के निर्माण के लिए सिविल वर्क टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
क्या-क्या मिलेगा अमृत के आउटलेट से
कार्डियक सेंटर में खुलने वाले अमृत फार्मेसी के आउटलेट से हार्ट संबंधी दवाओं के अलावा कई सारे इंप्लांट भी मिलेंगे। इसमें कार्डियक स्टेंट, पेसमेकर, आक्सीजन मीटर सहित वे सभी सर्जिकल आइटम मिलेंगे, जो आपरेशन के दौरान जरूरी होते हैं। दवाएं भी 70-80 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी। पीजीआई ने अपनी एक स्टडी में बताया था कि हार्ट के इलाज के दौरान जो दवाइयां इस्तेमाल की जाती हैं, वे इतनी महंगी होती हैं कि कई परिवार बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं।

कंपनी के एमआर पीजीआई में आकर बेचते हैं
कार्डियक इंप्लांट के लिए पीजीआई के पास कोई नीति नहीं
कार्डियक इंप्लांट के लिए पीजीआई के पास कोई नीति नहीं है। देशी व विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि पीजीआई आकर कार्डियक इंप्लांट बेचते हैं। मरीजों को भी मजबूरन इन्हीं लोगों से मनमाने रेट पर खरीदना पड़ता है। एक स्टंट लगाने की प्रक्रिया में मरीज का 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता है। अमृत फार्मेसी बनने के बाद यह खर्च 30-35 हजार तक आने की संभावना है।
पहले खुलीं अमृत फार्मेसी से क्या फायदा हुआ
अमृत (अफोरडेबल मेडिसिन्स एंड रिलाइबल इम्प्लांट फार ट्रीटमेंट) फार्मेसी केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई एक योजना है। इसका मकसद इलाज के खर्चे को कम करना है। खासकर कार्डियक और कैंसर के इलाज को। पीजीआई के नेहरू हास्पिटल में दो अमृत फार्मेसी खुल चुकी हैं। इनमें कैंसर की दवाएं 70-80 फीसदी तक सस्ती मिल रही है। अमृत फार्मेसी की सेल भी बढ़ी है। पहले एक लाख की सेल होती थी, लेकिन अब चार लाख की सेल हो रही है। अमृत फार्मेसी को एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड संचालित करती है।