फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news, medicine, pgi chandigarh, amrit Pharmacy, pgi administration, chandigarh

राहत: पीजीआई में मरीजों को मिलेगी 'अमृत', सस्ते मिलेंगे स्टंट व दवाइयां

Fri, 08 Jul 2016 11:50 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़।
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
good news, medicine, pgi chandigarh, amrit Pharmacy, pgi administration, chandigarh
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।
पीजीआई में कैंसर की दवाओं में 70 फीसदी कमी लाने वाले अमृत फार्मेसी के तीसरे आउटलेट को पीजीआई ने मंजूरी दे दी है। तीसरा आउटलेट एडवांस कार्डियक सेंटर में खोला जाएगा। 
विज्ञापन


पूरी संभावना है कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में स्टोर को मरीजों के लिए समर्पित कर दिया जाए। इस आउटलेट से मरीजों को काफी फायदा मिलने वाला है। इसमें हार्ट संबंधी दवाएं और कार्डियक इम्प्लांट पर 70 से 80 फीसदी तक डिस्काउंट मिलने के आसार हैं। जगह चुन ली गई है और आउटलेट के निर्माण के लिए सिविल वर्क टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्या-क्या मिलेगा अमृत के आउटलेट से
कार्डियक सेंटर में खुलने वाले अमृत फार्मेसी के आउटलेट से हार्ट संबंधी दवाओं के अलावा कई सारे इंप्लांट भी मिलेंगे। इसमें कार्डियक स्टेंट, पेसमेकर, आक्सीजन मीटर सहित वे सभी सर्जिकल आइटम मिलेंगे, जो आपरेशन के दौरान जरूरी होते हैं। दवाएं भी 70-80 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी। पीजीआई ने अपनी एक स्टडी में बताया था कि हार्ट के इलाज के दौरान जो दवाइयां इस्तेमाल की जाती हैं, वे इतनी महंगी होती हैं कि कई परिवार बीच में ही इलाज छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

​कंपनी के एमआर पीजीआई में आकर बेचते हैं

good news, medicine, pgi chandigarh, amrit Pharmacy, pgi administration, chandigarh
कार्डियक इंप्लांट के लिए पीजीआई के पास कोई नीति नहीं
कार्डियक इंप्लांट के लिए पीजीआई के पास कोई नीति नहीं है। देशी व विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि पीजीआई आकर कार्डियक इंप्लांट बेचते हैं। मरीजों को भी मजबूरन इन्हीं लोगों से मनमाने रेट पर खरीदना पड़ता है। एक स्टंट लगाने की प्रक्रिया में मरीज का 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता है। अमृत फार्मेसी बनने के बाद यह खर्च 30-35 हजार तक आने की संभावना है। 

पहले खुलीं अमृत फार्मेसी से क्या फायदा हुआ
अमृत (अफोरडेबल मेडिसिन्स एंड रिलाइबल इम्प्लांट फार ट्रीटमेंट) फार्मेसी केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई एक योजना है। इसका मकसद इलाज के खर्चे को कम करना है। खासकर कार्डियक और कैंसर के इलाज को। पीजीआई के नेहरू हास्पिटल में दो अमृत फार्मेसी खुल चुकी हैं। इनमें कैंसर की दवाएं 70-80 फीसदी तक सस्ती मिल रही है। अमृत फार्मेसी की सेल भी बढ़ी है। पहले एक लाख की सेल होती थी, लेकिन अब चार लाख की सेल हो रही है। अमृत फार्मेसी को एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed