{"_id":"5c827a88bdec2214161d4864","slug":"good-news-many-new-facilities-start-in-punjab-s-service-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कई नई सुविधाएं शुरू, लाइन लगाने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जमा होंगे पानी-सीवरेज के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कई नई सुविधाएं शुरू, लाइन लगाने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जमा होंगे पानी-सीवरेज के बिल
Fri, 08 Mar 2019 08:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार और सार्वजनिक शिकायत विभाग ने कुछ नई सेवाओं की शुरुआत की है। इससे छात्रों और आम लोगों को खासी सहूलियतें होंगी। विभाग की प्रमुख सचिव सीमा जैन के अनुसार, पंजाब विश्वविद्यालय के सहयोग से समूचे राज्य में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार नई सेवाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
अब पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी डिग्री/डीएमसी की प्रतिलिपि, अस्थायी डिग्री, डीएमसी/डिग्री को फिर जारी करना और डीएमसी/डिग्री में दुरुस्ती संबंधी जरूरी कागजात सेवा केंद्रों में जमा करवाकर वहीं से यह दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिलिपियां और डिग्री सर्टिफिकेट अब घरों के नजदीक स्थित सेवा केंद्र में समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की ऐसी सेवाएं भी सेवा केंद्रों द्वारा प्रदान की जाएंगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा आगामी 15 मार्च से दो और महत्वपूर्ण सेवाएं भी सेवा केंद्रों द्वारा शुरू की जा रही हैं। पंजाब के निवासी पानी और सीवरेज के बिल (शहरी क्षेत्र /ग्रामीण क्षेत्र) और ई-कोर्ट फीस भी सेवा केंद्रों में भर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नागरिकों को अब पानी और सीवरेज के बिल भरने के लिए विभाग के पास जाने या कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रशासन देने के लिए विभाग सभी नागरिक केंद्रित सेवाओं को एक ही छत के नीचे देने की कोशिशों को जारी रखेगा।