फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for ut employes

कर्मचारियों को बिग गुड न्यूज देगा यूटी प्रशासन!

Wed, 07 May 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 May 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
good news for ut employes

यूटी प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के लिए छह साल पहले लॉन्च की गई आवासीय योजना में असफल रहे कर्मचारियों को अब फ्लैट मिलने की उम्मीद जग गई है।

विज्ञापन


जुलाई, 2012 में सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में चंडीगढ़ आई संसदीय समिति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को दी गई रिपोर्ट में सिफारिश की है कि कर्मचारियों के लिए लॉन्च की गई आवासीय योजना में असफल रहे कर्मचारियों के फ्लैट अलॉट करने के मुद्दे को जल्द सुलझाया जाए और यदि जरूरत पड़ती है तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किसी और आवासीय योजना में फ्लैट अलॉट किए जाएं।
विज्ञापन


समिति ने इस योजना के सफल अलॉटियों को भी फ्लैट की अलॉटमेंट जल्द हो। इसके साथ ही संसदीय समिति ने शहर के अलग अलग वर्ग के लोगों के लिए ऐसी आवासीय योजना को लॉन्च करने की सिफारिश की है जो ज्यादा महंगी न हो और लोगों की पहुंच में हो। समिति ने अपनी रिपोर्ट में शहर को स्लम फ्री बनाने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूटी प्रशासन के कर्मचारियों की आवासीय योजना-2008 में असफल रहे आवेदक लंबे समय से अपने लिए आवासीय योजना को लॉन्च करने की मांग कर रहे हैं। उधर, इस ड्रा में सफल रहे कर्मचारियों के लिए सीएचबी अभी तक जमीन ही नहीं तय कर पाया है। यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed