{"_id":"5761f82064b0c9e76df55f0718545967","slug":"good-news-for-sector-32-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-32 में रहने वालों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-32 में रहने वालों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Apr 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-32 कालोनी के लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिल गई है। यहां कई घरों के अंदर सीवरेज बंद हो गए थे। शनिवार को निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे सीवरेज ठीक करवाए।
विज्ञापन
शाम तक लोगों को साफ पानी मिलने लग गया था। यहां पिछले तीन दिनों से लोग गंदे पानी पीने को मजबूर हो रहे थे। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम ने संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर सीवरेज ठीक करवाए। स्थानीय पार्षद और सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
पानी पीकर बीमार पड़ गए थे लोग
यहां कालोनी में तीन दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा था। टेनामेंट कालोनी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि कई लोग तो गंदा पानी पीकर बीमार भी पड़ गए थे। पहले तो लोगों को पता ही नहीं था कि वे गंदा पानी पी रहे हैं। शर्मा ने बताया कि सुबह ही निगम के कर्मचारी सीवरेज ठीक करने आ गए थे।
विज्ञापन