{"_id":"b0e35fc8796e9997ec6332c59f3f32da","slug":"good-news-for-industrialists-these-services-now-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों को तोहफा, ये सेवाएं अब ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपतियों को तोहफा, ये सेवाएं अब ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों की ओर से दाखिल की जाने वाली वार्षिक रिटर्न, उद्योगों में लगने वाले बॉयलर्स और समितियों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
ये सेवाएं उद्योग विभाग की वेबसाइट haryanaindustries.gov.in पर भी उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी पारदर्शिता और जबाबदेही से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरंभ की गई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लगभग दो लाख हितधारकों को मिलेगा। इनमें लगभग 94 हजार समितियां, लगभग 88 हजार लघु एवं मध्यम उद्यम और 2200 बायलर्स इकाइयां शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस सेवा से समितियों के सदस्यों के आपसी विवाद और प्रबंधक मंडल के वैध पदाधिकारियों को लेकर सामने आने वाले विवादों में कमी जाएगी।
इसी प्रकार से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों द्वारा मैनुएल दाखिल की जाने वाली वार्षिक रिटर्न को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे सरकार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों पर फोकस करते हुए उनके लिए नई नीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी।
बायलर्स के पंजीकरण, नवीनीकरण और सुरक्षा के लिए मरम्मत जैसे कार्यों में होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण सेवा आरंभ की गई है।