फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for flat owner

दस हजार फ्लैट मालिकों को होगा फायदा

Thu, 27 Feb 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 27 Feb 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
good news for flat owner

प्रॉपर्टी टैक्स में 50 फीसदी की छूट से सोसाइटी फ्लैटों में रहने वाले पंचकूला के करीब 10 हजार फ्लैट मालिकों को लाभ मिलेगा। सोसाइटी फ्लैट में रहने वाले लोग प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के लिए करीब ढाई महीने से मांग कर रहे थे, क्योंकि उन पर प्लॉट मालिकों की अपेक्षा करीब नौ गुना टैक्स का बोझ पड़ रहा था।

विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल से मुलाकात कर राहत की मांग की थी। अब सरकार के नए फैसले से दो सौ सोसाइटी फ्लैटों में रहने वालों को राहत मिलेगी, क्योंकि सरकार ने 2000 वर्ग फुट में बने फ्लैटों में रहने वालों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की दर घटाकर 50 फीसदी कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, पिछले तीन साल के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी पर अब 31 मार्च तक 30 फीसदी की छूट का फायदा भी मिलेगा। पहले यह तिथि 28 फरवरी थी।

जल्द टैक्स भुगतान की उम्मीद बढ़ी
नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स के मद में अब तक चार-पांच करोड़ की प्राप्ति हो चुकी है। अब फ्लैट मालिकों को राहत मिलने से अन्य बकाएदार भी जल्द से जल्द टैक्स का भुगतान करेंगे। राहत मिलने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का आभार जताया
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र रावल, सेक्टर-25 सोसाइटी के प्रेसिडेंट सुभाष कपूर और एमडीसी-पांच माता मनसा देवी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष सचदेवा ने इस राहत के लिए मुख्यमंत्री और स्थानीय शहरी निकाय मंत्री का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed