फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news for cancer patients of chandigarh 

चंडीगढ़ : नौ महीने से इलाज को तरस रहे कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत, आएगी नई रेडिएशन मशीन 

Sat, 02 Jan 2021 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Good news for cancer patients of chandigarh 
जीएमसीएच-32 - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल- 32 में इलाज करा रहे कैंसर के मरीजों के लिए राहत की खबर है। रेडिएशन वाले कैंसर के मरीजों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही अस्पताल में नई रेडिएशन मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर हो चुका है। जल्द ही मशीन की खरीद की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन


अस्पताल की रेडिएशन मशीन 9 महीने से खराब पड़ी है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। उम्मीद है जल्द ही सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



पुरानी मशीन बनवाने का काफी किया प्रयास, कंपनी नहीं हुई तैयार 
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि पुरानी रेडिएशन मशीन आउटडेटेड हो गई है। उसकी खराबी दूर करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कंपनी इसके लिए तैयार नहीं हुई। मशीन के जो पार्ट खराब थे, उसकी खरीद लागत काफी ज्यादा थी। इसलिए नई मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेक मशीन का मिलेगा लाभ, कीमत करीब चार करोड़ होगी 
डॉ. रवि ने बताया कि अस्पताल के लिए हाईटेक रेडिएशन मशीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। यह मशीन लगभग तीन से चार करोड़ रुपये की होगी। उस मशीन से मरीजों को बेहतर रेडिएशन थेरेपी दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण मशीन खरीद की प्रक्रिया में देरी हुई, लेकिन अब मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 


मरीज भटक रहे यहां-वहां
अस्पताल की रेडिएशन मशीन खराब हो जाने के कारण रेडिएशन कराने वाले कैंसर के मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दर्जनों मरीज पीजीआई और निजी अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। मरीजों का कहना है कि कोई भी अस्पताल बीच से रेडिएशन करने को तैयार नहीं है। कोई मरीज चार रेडिएशन करा चुका है तो कोई 6, लेकिन दूसरे अस्पतालों में फिर से एक से रेडिएशन थेरेपी शुरू करने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed