{"_id":"372bc418772954011a3fab4d39e3ff9f","slug":"good-news-for-aap-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 'आप' को मिली बड़ी राहत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 'आप' को मिली बड़ी राहत की खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड शो हिट होने के दूसरे दिन ही आम आदमी पार्टी के लिए एक राहत भरी खबर आई। कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया ने सोमवार को एक बैठक कर पार्टी की प्रत्याशी गुलकीरत कौर पनाग को समर्थन देने की बात कही है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कामरेड प्रीतम सिंह हुंडाल ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया सालों से देश में भ्रष्टाचार, भुखमरी, बेरोजगारी व महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है।
पार्टी को लगता है कि आम आदमी पार्टी ही उनकी मुहिम को आगे लेकर जा सकती है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में विचार करने के बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आप की प्रत्याशी गुल पनाग को समर्थन देने की बात कही।
बैठक में रमिंदरपाल सिंह, देवी दयाल शर्मा, रविंदर नाथ शर्मा, मंजीत सिंह टिवाना, जोगिंदर शर्मा, मोहम्मद मोकरम व सच्ची कांत बैठक में मौजूद रहे।